कोरिया जिले में धान खरीदी केंद्रों पर टोकन आधारित व्यवस्था सक्रिय

20 नवम्बर को 7,197 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी

जिले के उपार्जन केंद्रों में कुल 155 टोकन, किसानों ने समिति और टोकन ऐप दोनों माध्यमों से कराया पंजीकरण

कोरिया 20 नवम्बर 2025/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत कोरिया जिले में आज टोकन आधारित खरीदी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हुई। जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 155 टोकन जारी हुए, जिनमें समिति द्वारा 71 तथा ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप से 84 टोकन कटे।

जिले के 18 उपार्जन केंद्रों में आज विभिन्न किसानों से 7,197.28 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज की गई। किसानों की सुविधा के लिए दोनों माध्यमों समिति एवं मोबाइल ऐप से टोकन जारी होने से खरीदी प्रक्रिया तेज और सहज बनी रही।

उपार्जन केंद्रवार प्रमुख विवरण
गिरजापुर-15 टोकन, 894 क्विंटल,चिरमी-1 टोकन, 73.68 क्विंटल, जामपारा-3 टोकन, 178.20 क्विंटल, जामपारा (मुख्य)- 8 टोकन, 417.12 क्विंटल, जिल्दा-2 टोकन, 32.40 क्विंटल, झरनापारा-1 टोकन, 60 क्विंटल, तरगंवा छिदिया- 11 टोकन, 481.50 क्विंटल, तरगंवा (मुख्य)- 14 टोकन, 472.60 क्विंटल, धौराटिकरा- 2 टोकन, 67.20 क्विंटल, पटना-31 टोकन, 1,319.20 क्विंटल, पोंडी-16 टोकन, 765.58 क्विंटल, बैमा (बुड़ेकलुवा)-2 टोकन, 105.20 क्विंटल, बैमा (मुख्य)-4 टोकन, 377.60 क्विंटल, रजोली-3 टोकन, 85.40 क्विंटल, सरभोंका-17 टोकन, 848.40 क्विंटल,सलबा-10 टोकन, 284.80 क्विंटल, कटगोडी-3 टोकन, 100 क्विंटल तथा सोनहत-12 टोकन, 634.40 क्विंटल धान खरीदी की गई।

जिले में धान खरीदी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुविधाजनक हो रही है। मोबाइल ऐप से टोकन कटने की संख्या बढ़ने से किसानों का समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मथुरा, वृन्दावन, श्री कृष्ण जन्मभूमि के लिए तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन 30 नवम्बर तक

Thu Nov 20 , 2025
कोरिया 20 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण मंत्रालय रायपुर एवं कलेक्टर कोरिया के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री तीरथ दर्शन योजना अंतर्गत 13 दिसम्बर से 16 दिसम्बर 2025 तक मथुरा, वृन्दावन, श्री कृष्ण जन्मभूमि के लिए तीर्थ यात्रा कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमे जनपद पंचायत बैकुंठपुर के 55 जनपद पंचायत सोनहत 23 […]

You May Like

Breaking News

advertisement