कलेक्टर श्री महोबे पहुंचे प्रगतिशील किसान श्री छबी राम डडसेना के खेत

कलेक्टर ने किसान की नवाचार और खेती के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की प्रशंसा की

परंपरागत खेती से आगे बढ़कर अधिक लाभदायक फसलों की ओर किसानों को करें प्रेरित – कलेक्टर

किसान छबि राम ने कहा वैकल्पिक फसलों से दोगुना-तीन गुना आमदनी , साथ में शासन की योजनाओं का मिल रहा लाभ

जांजगीर-चांपा 22 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे किसानों को अधिक लाभदायक फसलों की ओर अग्रसर करने लगातार प्रेरित कर रहे हैं। इसी क्रम में आज कलेक्टर बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम करनौद के प्रगतिशील किसान श्री छबि राम डडसेना के फार्म पहुंचे, जो आम के साथ-साथ विभिन्न बागवानी फसलों की खेती कर 2-3 गुना अधिक आय अर्जित कर रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसान श्री छबि राम से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बागवानी फसलों से होने वाले लाभ, उत्पादन लागत, बाजार उपलब्धता और शासन की योजनाओं के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने किसान की मेहनत, नवाचार और खेती के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की प्रशंसा की। किसान श्री छबि राम डडसेना ने बताया कि आम के साथ मूगफली, करेला सहित विभिन्न बागवनी फसलों से उन्हें धान की तुलना में तीन गुना अधिक तक लाभ प्राप्त हो रहा है। साथ ही शासन की योजनाओं और सब्सिडियों का लाभ भी उन्हें निरंतर मिल रहा है, जिससे खेती का विस्तार और तकनीक अपनाने में बड़ी सहायता मिली है।
कलेक्टर श्री महोबे ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सफल मॉडलों को अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचाया जाए। उन्होंने 100 किसानों का चयन कर फील्ड विज़िट कराने और उन्हें प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए, ताकि जिले के अन्य किसान भी वैकल्पिक, कम लागत वाली और अधिक मुनाफा देने वाली फसलों की ओर प्रेरित हों। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि किसान बदलते कृषि मॉडल को अपनाकर अपनी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं, और जिला प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमती रंजना माखिजा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत कार्यशाला का किया गया आयोजन

Sat Nov 22 , 2025
जांजगीर-चांपा 22 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत 19 नवम्बर वीरांगना दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), जांजगीर, शा० जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यायल जांजगीर में वीरांगनाओं से प्रेरणा-समाज में सकारात्मक बदलाव […]

You May Like

advertisement