दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारम्भ हुआ श्रीपाद बाबा महाराज का 29 वां त्रिदिवसीय समाराधन महोत्सव

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, दूरभाष – 9416191877

वृन्दावन : मोतीझील स्थित श्रीराधा उपासना कुंज में ब्रज अकादमी के तत्वावधान में ब्रज के प्रख्यात संत श्रीपाद बाबा महाराज का 29 वां त्रिदिवसीय समाराधन महोत्सव महंत बाबा संतदास महाराज के पावन सानिध्य में
अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ प्रारम्भ हो गया है। महोत्सव का शुभारंभ प्रातःकाल संत शिरोमणि श्रीपाद बाबा महाराज के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पूजन – अर्चन के साथ किया गया।तत्पश्चात् भक्त-भगवंत अर्चा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रीराधा उपासना कुंज के महंत बाबा संतदास महाराज ने कहा कि
संत श्रीपाद बाबा महाराज श्रीधाम वृंदावन, ब्रज संस्कृति एवं ब्रजवासियों के परम हित चिंतक थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन इन्हीं की सेवा व संरक्षण के लिए समर्पित किया।ऐसे दिव्य संत को हम बारंबार प्रणाम करते हैं।
पूज्य बाबा महाराज की शिष्या व ब्रज अकादमी की सचिव साध्वी डॉ. राकेश हरिप्रिया ने कहा कि हमारे सदगुरुदेव श्रीपाद बाबा महाराज अत्यंत सेवाभावी व नि:स्पृह संत थे।वे पूर्ण समर्पण के साथ निर्धन, निराश्रित व दीन- दुखियों की सेवा करते थे।उन जैसी विभूतियों का तो अब युग ही समाप्त होता चला जा रहा है।
प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि संत प्रवर श्रीपाद बाबा महाराज अनेकानेक सद्गुणों की खान थे।हम लोग यदि उनके किसी एक गुण को भी अपने जीवन में धारण कर लें,तो हमारा कल्याण हो सकता है।
इस अवसर पर स्वामी महेशानंद सरस्वती महाराज, प्रमुख शिक्षाविद डॉ. चंद्रप्रकाश शर्मा, सेवानंद ब्रह्मचारी, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, पिंकी माथुर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।सायं को प्रख्यात रासाचार्य स्वामी भुवनेश्वर वशिष्ठ के निर्देशन में रासलीला का अत्यंत नयनाभिराम व चित्ताकर्षक मंचन किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छोटे साहिबज़ादे धर्म, सत्य और साहस की अमिट मिसालः डॉ. कुलदीप सिंह

Tue Dec 30 , 2025
वीर बाल दिवस के अवसर पर छोटे साहिबज़ादों की अनुपम शहादत को किया गया याद। कुरुक्षेत्र, (अमित )29 दिसम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के कुशल नेतृत्व में पंजाबी विभाग द्वारा छोटे साहिबज़ादों बाबा ज़ोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की अद्वितीय शहादत को समर्पित एक व्याख्यान […]

You May Like

Breaking News

advertisement