शुभ भावना के साथ किया गया प्रत्येक कर्म ही पुण्य है : महंत सर्वेश्वरी गिरि

पिहोवा, प्रमोद कौशिक 7 जनवरी : पिहोवा शिव पुरी मार्ग पर स्थित श्री गोविंदानंद ठाकुरद्वार आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने आज के सत्संग में बताया कि पुण्य कर्मों का अर्थ केवल वे कर्म नहीं जिनसे आपको लाभ होता हो अपितु वो कर्म हैं जिनसे दूसरों का भला भी होता है। पुण्य कर्मों का करने का उद्देश्य मरने के बाद स्वर्ग को प्राप्त करना ही नहीं अपितु जीते जी जीवन को स्वर्ग बनाना भी है। स्वर्ग के लिए पुण्य करना बुरा नहीं मगर परमार्थ के लिए पुण्य करना ज्यादा श्रेष्ठ है। शुभ भावना के साथ किया गया प्रत्येक कर्म ही पुण्य है और अशुभ भावना के साथ किया गया कर्म पाप है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि ने बताया कि जो कर्म भगवान को प्रिय होते हैं, वही कर्म पुण्य भी होते हैं। हमारे किसी आचरण से, व्यवहार से, वक्तव्य से या किसी अन्य प्रकार से कोई दुखी ना हो। हमारा जीवन दूसरों के जीवन में समाधान बने समस्या नहीं, यही चिन्तन पुण्य है और परमार्थ का मार्ग भी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाइक पर दुर्घटना में जीवन बचाने के लिए जरूरी है हेलमेट का प्रयोग : विश्राम कुमार मीणा

Wed Jan 7 , 2026
50 गांवों के युवाओं को दी जा रही है फस्र्ट एड व सीपीआर की ट्रेनिंग। कुरुक्षेत्र, (अमित) 7 जनवरी : उपायुक्त एवं रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर ही बाइक को चलाएं। वाहन चालक की सोच होनी चाहिए कि हेलमेट का […]

You May Like

advertisement