Uncategorized

सेवा कार्यों के लिए सम्मानित हुए महामंडलेश्वर डॉ. सत्यानंद सरस्वती महाराज “अधिकारी गुरुजी”

सेवा कार्यों के लिए सम्मानित हुए महामंडलेश्वर डॉ. सत्यानंद सरस्वती महाराज “अधिकारी गुरुजी”

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

वृन्दावन : परिक्रमा मार्ग/वंशीवट क्षेत्र स्थित चरणाश्रम (पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा) में ब्रजभूमि कल्याण परिषद एवं ब्रज सेवा संस्थान के द्वारा महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सत्यानंद सरस्वती महाराज अधिकारी गुरुजी का उनके द्वारा धर्म-अध्यात्म, समाजसेवा व औषधि सेवा के लिए सम्मानित किया गया।उन्हें यह सम्मान ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित बिहारी लाल वशिष्ठ एवं ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, डॉ. राधाकांत शर्मा एवं आचार्य ईश्वरचन्द्र रावत आदि ने माल्यार्पण, पटुका ओढ़ा कर एवं प्रसाद भेंट करके दिया।
साथ ही उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सत्यानंद सरस्वती महाराज अधिकारी गुरुजी सेवा की प्रतिमूर्ति हैं।वे नर सेवा को ही नारायण सेवा मानते हैं।वे निर्धन, निराश्रितों, दीन-दुखियों एवं असहायों की सेवा पूर्ण निष्ठा, निस्वार्थ भाव और समर्पण के साथ कर रहे हैं। पूज्य महाराजश्री समूचे वृन्दावन में डॉक्टर बाबा के नाम से प्रख्यात हैं। ज्ञात हो कि पूज्य महाराजश्री के द्वारा चरणाश्रम (पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा) में नित्यप्रति समस्त संत, भक्त, ब्रजवासी, वैष्णव एवं निर्धन निराश्रित आदि को सुबह में चाय और बिस्किट और शाम को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया जाता है।साथ ही उनके द्वारा नित्य रोगियों का परीक्षण करके उन्हें निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया जाता है।जिसका महीने का खर्चा लगभग 1 लाख के करीब होता है। इसके अलावा शीत काल में निर्धन निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों को ऊनी वस्त्र व कंबलों का वितरण किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel