मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लाडवा झूमर लाइटों की रोशनी से हुआ जगमग : सुमन सैनी

लाडवा शहर के नागरिकों को 7.03 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने 2.86 करोड़ की लागत से लगाई गई लाइटों का किया उद्घाटन।
2.8 करोड़ की पक्की सडक़, 1.38 करोड़ के भूमिगत पाइप लाइन का किया शिलान्यास।

लाडवा, सुबा सिंह 13 फरवरी : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लाडवा झूमर लाइटों की रोशनी से जगमग हो गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लाडवा विधानसभा में आए दिन किसी विकास परियोजना का शिलान्यास तो किसी का उद्घाटन हो रहा है। लाडवा विधानसभा के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में करवाए जाने वाले विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पैसे की कोई कमी नहीं रहने दे रहे। विकास के मामले में लाडवा विधानसभा प्रदेश का अग्रणी क्षेत्र होगा और दूसरी विधानसभा लाडवा को मॉडल विधानसभा के रूप में पहचानेंगे।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्षा सुमन सैनी शुक्रवार को लाडवा में आयोजित विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रही थी। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने लाडवा शहर के नागरिकों को 7.03 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है। इनमें 2.86 करोड़ की लागत से लगाई गई लाइटों का उद्ïघाटन, 2.8 करोड़ की राक्षी नदी पर बनने वाली पक्की सडक़ और शहर में गंदे पानी की निकासी के लिए 1.38 करोड़ की लागत से डाली जाने वाली भूमिगत पाइप लाइन का शिलान्यास किया।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि शहर में 2 करोड़ 86 लाख 39 हजार रुपए की लागत से सडक़ के बीचोंबीच झूमर लाइटों को लगाया गया है। इन लाइटों को अंबेडकर चौक से इंद्री रोड, अंबेडकर चौक से यमुनानगर रोड पर और अंबेडकर चौक से कुरुक्षेत्र रोड पर नगर पालिका के क्षेत्र तक लगाया गया है। रात के समय शहर के लोगों को और शहर से निकालने वाले वाहन चालकों को रोशन में सडक़ पर चलते समय लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गंदे पानी की निकासी के लिए 1 करोड़ 37 लाख 63 हजार रुपए की लागत से भूमिगत पाइप लाइन को डाला जाएगा।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राक्षी नदी पर आरडी 29800 से आरडी 35500 यानी बाबैन रोड से पिपली रोड पेवर्ड पैथ बनाए जाने के आदेश दिए थे। साक्षी नदी के बाईं साइड में इस रास्ते का 2.8 करोड़ की लागत से निर्माण किया जाना है। इस कार्य को संबंधित विभाग द्वारा फरवरी 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच, चेयरमैन डा. गणेश दत्त, चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र खैरा, एससी अरविंद कौशिक, नगर पालिका सचिव नीरज सैनी, एक्सईएन नवतेज सिंह, एसडीओ रेखा, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लाडवा झूमर लाइटों की रोशनी से हुआ जगमग : सुमन सैनी

Sat Feb 14 , 2026
लाडवा शहर के नागरिकों को 7.03 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात।उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने 2.86 करोड़ की लागत से लगाई गई लाइटों का किया उद्घाटन।2.8 करोड़ की पक्की सडक़, 1.38 करोड़ के भूमिगत पाइप लाइन का किया शिलान्यास। लाडवा, सुबा सिंह 13 फरवरी : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद […]

You May Like

Breaking News

advertisement