हरियाणा के राज्यपाल व कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष से की कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने शिष्टाचार भेंट

थानेसर, (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) 19 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने हरियाणा के माननीय राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने अपनी हाल ही में सम्पन्न जापान यात्रा के संबंध में माननीय राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जापान में टोक्यो विश्वविद्यालय, ओसाका विश्वविद्यालय, क्योटो विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय स्थित हैं तथा भविष्य में शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में आपसी सहयोग और शैक्षणिक आदान-प्रदान की व्यापक संभावनाएं हैं। वहीं भेंट के दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आगामी 1-2 महीनों में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह तथा संभावित मुख्य अतिथि के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।
हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध एवं अनुसंधान, विज्ञान, खेल सहित सांस्कृतिक क्षेत्रों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रगति पर हर्ष व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन विश्वविद्यालय को निरंतर प्राप्त होता रहेगा। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय को और अधिक उत्कृष्ट बनाने की दिशा में सतत प्रयास करने का आह्वान भी किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रैदोपुर स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन सम्पन्न

Fri Feb 20 , 2026
मनरेगा बचाओ संघर्ष के तहत आज़मगढ़ में जोरदार विरोध दर्ज आज़मगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़ के तत्वावधान में दिनांक 19 फरवरी 2026 को रैदोपुर स्थित गांधी प्रतिमा पर मनरेगा बचाओ संघर्ष के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने प्रदेश नेतृत्व पर लखनऊ में हुई पुलिस कार्रवाई, […]

You May Like

advertisement