तीन दिवसीय गौ माता कथा का हुआ शुभारंभ, पहले दिन श्री चंद्रकांत जी, प्रमुख गौ कथा वाचक, द्वारा श्रद्धालुओं ने सुनी गौ महिमा

(पंजाब) फिरोजपुर 07 मार्च 2026 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

    हार्मनी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयोजित तीन दिवसीय गौ माता कथा का शुभारंभ धार्मिक माहौल के बीच हुआ। जिसमें पंडित लेखराज त्रिपाठी ने विधिवत तरीके से पूजा अर्चना करवाई। 

     इस अवसर पर श्री धर्मपाल बंसल संस्थापक भक्ति भजन ग्रुप, डायरेक्टर हार्मनी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल एवं एसबीएस कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग ने बताया कि कथा के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गौ माता की महिमा को श्रवण किया और धर्म लाभ प्राप्त किया। कथा स्थल को सुंदर ढंग से सजाया गया था, जहां भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय बन गया।

      श्री चंद्रकांत जी अखिल भारतीय गौ कथा वाचक ने गौ माता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। और बताया कि "गाय की रक्षा धर्म हमारा उसकी सेवा में जीवन का सहारा"और कहा कि सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। इसमें 33 कोटि देवी देवताओं का वास है। गोवंश की रक्षा ईश्वर के सारे मुख सृष्टि की रक्षा करना है। गाय माता आनंदपूर्विक सांसे लेती है और छोड़ती है इसलिए वहां से सकारात्मक ऊर्जा की हमें प्राप्ति होती है और नकारात्मक ऊर्जा भाग जाती है। इससे वातावरण शुद्ध हो जाता है।  गाय को भगवान श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त है। गो सेवा से पुण कर्मों में वृद्धि होती है और इसका फल केवल इस जन्म में ही नहीं बल्कि कई जन्मों तक प्राप्त होता है और स्वर्ग में स्थान प्राप्त होता है।

    कथा के दौरान श्रद्धालुओं को गौ संरक्षण और गौ सेवा के लिए प्रेरित किया गया। कथावाचक ने कहा कि आज के समय में गौ माता की सेवा और संरक्षण करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गौशालाओं की सहायता करें और गौवंश की रक्षा के लिए आगे आएं।

कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में गांव प्रेमियों ने आरती में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

      आयोजकों ने बताया कि यह कथा तीन दिनों तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन गौ माता की महिमा और धार्मिक महत्व पर प्रवचन किए जाएंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

  स्वामी डॉक्टर अनिल शर्मा (गुरुजी) ने भी गो माता की महिमा के बारे में बताया। और कहा कि हमें अपने बच्चों को सनातन धर्म के साथ जोड़ना चाहिए और उनको शिक्षा देनी चाहिए कि वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल सिर्फ ज्ञान हासिल करने के लिए ही करें।

      गौ कथा में फिरोजपुर के गणमान्य अतिथियों के अलावा बाबा बलदेव गिरी जी महाराज गदी संचालक बाबा बालक नाथ फिरोजपुर, डॉ अनिल शर्मा (गुरुजी)स: परमिंदर सिंह (पिंकी) पूर्व विधायक फिरोजपुर उनके साथ रिंकू ग्रोवर प्रधान म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, श्री अनुमितसिंह (हीरा) सोढ़ी और बड़ी संख्या में गौ प्रेमी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Sat Mar 7 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मढ़ीनाथ स्थित श्री नेह बिहारी मंदिर से निकली शोभायात्रा, डेढ़ किमी का सफर तय कर कथा स्थल पहुंची ।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मढ़ीनाथ स्थित श्री नेह बिहारी मंदिर से शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा लगभग डेढ़ किलोमीटर […]

You May Like

advertisement