जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह की अगुवाई में बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

अनाज मंडियों में किसानों की समस्याओं के समाधान और गांव-स्तर तक सक्रियता बढ़ाने की रणनीति तैयार।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 11 अप्रैल : जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारियों की एक मासिक बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस भवन में आयोजित किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पदाधिकारी अनाज मंडियों में जाकर किसानों की समस्याओं को समझेंगे और उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे। किसानों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके साथ ही गांव स्तर पर बैठकों का आयोजन कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की योजना बनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे गांव-गांव जाकर लोगों से जुड़ें और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएं।
बैठक में यह भी तय किया गया कि जिला स्तर के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर भी नियमित मीटिंगों का आयोजन किया जाएगा, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि आगामी जिला स्तर की बैठक का आयोजन पिहोवा में आयोजित किया जाएगा ओर क्षेत्र में जाकर जनता से संवाद भी किया जाएगा।
इस अवसर पर गुरदेव सिंह सुरा, पवन चौधरी, संजीव भूखड़ी, जितेंद्र सिंह, मोहित राणा, ओम पाल कश्यप, अमन कंबोज, सूबे चन्द कटारिया, प्रवीण कौशल, भगवान सिंह, ओम प्रकाश सिरोहा, गुरजीत सैनी, नसीब सिंह, सुभाष चौहान, चंद्रभान वाल्मीकि, दर्शन बांगड़ व विशाल मोदगिल उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस कार्यालय में मासिक बैठक का संबोधित करते हुआ जिला अध्यक्ष मेवा सिंह।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाबा बंदा बहादुर ने 18वीं सदी में थानेसर को किया मुगलों से मुक्तः प्रो. अमरजीत सिंह

Sun Apr 12 , 2026
थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 11 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में आयोजित “कुरुक्षेत्र थ्रू एजेस” विषयक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन अवसर पर इतिहासकार प्रो. अमरजीत सिंह ने बाबा बंदा सिंह बहादुर के नेतृत्व में मुगल शासन के विरुद्ध हुए संघर्ष का विस्तृत […]

You May Like

Breaking News

advertisement