
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : भारतीय इतिहास संकलन समिति ने इतिहास दिवस आयोजन करके जनपद संभल के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के नाम एवं उनके कामों का संग्रह करने का निर्णय लिया है। तय किया गया कि संभल जनपद की तीनों तहसीलों के अध्यक्ष व महामंत्री का दायित्व शीघ्र ही सक्रिय और विचारधारा के अनुरूप कार्य करने वाले व्यक्तियों को सौपा जाएगा।
श्री सनातन धर्म मंदिर में भारतीय इतिहास संकलन समिति द्वारा आयोजित इतिहास दिवस कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए समिति के जिला अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के नाम, काम, क्षेत्र और विशेष योगदान का संग्रह किया जाएगा। इसके लिए भारतीय इतिहास संकलन समिति के सभी कार्यकर्ताओं को क्षेत्रशः जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि संभल क्षेत्र में तीन तहसील हैं। संभल चंदौसी और गुन्नौर। तीनों तहसीलों में भारतीय इतिहास संकलन समिति की तहसील स्तरीय कार्यकारिणी बनाई जानी है। उन्होंने विचारधारा के अनुरूप, समर्पित भाव से कार्य करने वाले अनुशासित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को भारतीय इतिहास संकलन समिति का कार्यभार सौंपने की बात कही। सुमन लता शर्मा ने बताया कि जिला संभल इतिहास की दृष्टि से बहुत धनी है। यहां का आध्यात्मिक साहित्यिक सामाजिक और राष्ट्रव्यापी इतिहास से आमजन परिचित हो इसके लिए जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील स्तरीय कार्यकारिणी गठित करना तथा संपूर्ण जनपद क्षेत्र के शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कार्यों का संग्रह होना एक अच्छी और बड़ी महत्वपूर्ण बात होगी। बैठक में अतुल कुमार शर्मा, अरविंद शंकर शुक्ला, मीनू रस्तोगी, सुमन लता शर्मा, शोभा गर्ग, विकास कुमार वर्मा, नीरू चाहल, पंकज सांख्यधर, उमेश सैनी आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार शर्मा ने की और संचालन जिला महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता ने किया।


