सेन्ट जेवियर्य हाई स्कूल एलवल के मेधावी छात्र विनीत कुमार जायसवाल ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 97.4% प्रतिशत अंक के साथ अपने विद्यालय व जिले का नाम किया रोशन

Oplus_131072

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद नई दिल्ली द्वारा कक्षा दसवीं का परीक्षाफल घोषित किया गया। जिसमें सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल का परीक्षाफल शत् प्रतिशत रहा। परीक्षाफल को लेकर छात्रों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार में काफी उत्साह दिखाई दिया। इस परीक्षा परिणाम में सेन्ट जेवियर्य हाई स्कूल एलवल के मेधावी छात्र विनीत कुमार जायसवाल ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 97.4% प्रतिशत अंक के साथ अपने विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त प्रियांशु दूबे 97%.

अंक के साथ द्वितीय, गरिमा यादव 96.8% अंक के साथ तृतीय एवं दृष्टि यादव ने 96.4% अंक पाकर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अन्य बच्चों के प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहें। कक्षा दसवीं में उत्र्तीण हुए छात्रों में 95% से अधिक अंक पाने वाले 18 एवं 90% से अधिक अंक पाने वाले कुल छात्र संख्या 96 रही।

विद्यालय के बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रशांत चन्द्रा, आवासीय प्रबंधक प्रद्युम्न जायसवाल, अनिरूद्ध जायसवाल, प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव उप-प्रधानाचार्य तरणी श्रीवास्तव, विद्यालय समन्वयक धीरेन्द्र भारद्वाज आदि ने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित समस्त मेधावी बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्हे हार्दिक बधाई दी।

बच्चों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने कहा कि ये परीक्षा परिणाम छात्र, शिक्षक एवं अभिभावक गण के अथक परिश्रम, लगन एवं त्याग का प्रतिफल है। हमारी हार्दिक इच्छा है कि ये बच्चे नित नई ऊँचाइयो को स्पर्श करे और इनका भविष्य अत्यंत उज्ज्वल हो। संबोधन के अंत में उन्होने समस्त विद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सी.पी.एस ग्रुप ऑफ स्कूल का CBSE कक्षा-10 छात्रा मिर्जा ईशान बेग ने 98% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम किया रोशन 

Wed Apr 15 , 2026
आजमगढ़। C.P.S. ग्रुप ऑफ स्कूल का CBSE कक्षा-10 सत्र (2025-26) का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, आजमगढ़ के छात्र मिर्जा ईशान बेग ने 98% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कु० श्वेता जैसवार ने 96% अंको के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान, गौरव […]

You May Like

Breaking News

advertisement