समाज का हर सक्षम व्यक्ति दूसरे के उत्थान का यथासंभव प्रयास करें- प्रो. संजीव कुमार

समाज का हर सक्षम व्यक्ति दूसरे के उत्थान का यथासंभव प्रयास करें,
…. प्रो. संजीव कुमार
प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में हीरक जयंती का भव्य आयोजन,
आजमगढ़।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शिवपुरी कॉलोनी स्थित सेंटर में राजयोगिनी बीके रंजना दीदी की हीरक जयंती (डायमंड जुबली) के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ के मा. कुलपति प्रो. संजीव कुमार एवं विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस आध्यात्मिक कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा केंद्र में राजयोगिनी बी.के. रंजना दीदी की हीरक जयंती के उपलक्ष में उन्हें सम्मानित कर किया गया। अपने सारगर्भित उद्बोधन में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने कहा कि जब समाज का प्रबुद्ध वर्ग दैनिक झंझावातों से और असहज होता है तो आध्यात्म की दुनिया में आकर सुकून महसूस करता है। आज यहां आकर दीदी को सम्मानित करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में जो सक्षम है उनका कर्तव्य है कि वह दूसरों के उत्थान में सहयोग करें। उन्होंने इस बात पर जोड़ दिया कि धन से प्रेम शांति और आनंद नहीं खरीदे जा सकते बल्कि यह केवल आध्यात्मिक ज्ञान से ही प्राप्त होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में लोग दूसरों की खुशी में खुश होने के बजाय दुखी हो जाते हैं। जबकि हमें हर क्षण को सकारात्मक रूप से जीने की कला सीखनी होगी, इसके माध्यम से विश्व में शांति का संदेश प्रसारित करना होगा निश्चय ही आत्मिक सुख प्राप्त होगा। उन्होंने विश्वविद्यालय शिक्षा और आध्यात्मिक शिक्षा के अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय जहां डिग्री प्रदान करता है ,वही ब्रह्म कुमारी संस्थान जीवन के लिए सर्वोच्च ज्ञान प्रदान करता है ।इस अवसर पर राज योगिनी बी.के. रंजन दीदी का सम्मान करते हुए उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए गौरव का क्षण है इसको हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते। आयोजन समिति को इसके लिए विशेष आभार कि उन्होंने इस आध्यात्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए मुझे आमंत्रित किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा ने कहा कि रोजाना एक ही कार्य करने व प्रशासनिक दायित्व का निर्वहन करने के बाद यहां पहुंचकर असीम सुखानु भूति का अनुभव हो रहा है। निश्चय ही इसके लिए हम आयोजन-समिति के आभारी हैं कि उन्होंने विश्वविद्यालय के मुखिया के साथ हमें भी यहां पर आध्यात्मिक सुख का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया ।मैं दीदी के लंबी उम्र की कामना करता हूं तथा ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे सतायु हों।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं गणमान्य अतिथि जैसे डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. शशि प्रकाश शुक्ला, डॉ. शुभान अल्लाह सिद्दीकी, डॉ. रेणु तिवारी, डॉ. वैशाली सिंह, डॉ. शिखा एवं अन्य विशिष्ट जन भी सम्मिलित हुए।यह कार्यक्रम आध्यात्मिक जागरूकता एवं सामाजिक उत्थान के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआl

डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी
महाराजा सुहेलदेव वि.वि.आजमगढ़ मो.नं. 9452 44 5878

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोकल फॉल्ट से 24 घंटे ठप रही बिजली, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Thu Apr 16 , 2026
लोकल फॉल्ट से 24 घंटे ठप रही बिजली, ग्रामीणों में भारी आक्रोश बिलरियागंज। विद्युत उपकेंद्र के उत्तरी फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में मंगलवार शाम से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही, जो बुधवार शाम तक भी बहाल नहीं हो सकी। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों […]

You May Like

advertisement