प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कारखाना इज्जत नगर एवं मंडल चिकित्सालय पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर का किया गया गहन निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर डा0 ए.ए खान द्वारा 17 एवं 18 अप्रैल 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कारखाना इज्जतनगर एवं मंडल चिकित्सालय, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कारखाना इज्जतनगर पर कार्यरत रेल कर्मचारियों को उच्चीकृत स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने हेतु तथा मंडल चिकित्सालय इज्जतनगर के बहिरंग विभाग एवं अन्तरंग विभाग का गहन निरीक्षण कर उच्चीकृत स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसी क्रम में अपर मंडल रेल प्रबन्धक, शाखा अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों एवं रेल यूनियन के पदाधिकारियों के साथ उच्चीकृत स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदान करने से संबंधित संवाद स्थापित किया गया। जिसमें प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ ए.ए.खान ने बताया कि एक चिकित्सक को विनम्र, संयमी, धैर्यवान और बिना किसी चिंता के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में तत्पर होना चाहिए। इसके बाद चिकित्सा कर्मियों को रोगियों के साथ मधुर संबंध स्थापित करने हेतु प्रेरित भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 यू.एस. नाग, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 मनोहर कुमार, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी, डा0 आशुतोष शंखधार तथा मंडल चिकित्सा अधिकारी डा0 ऋषभ गाबा, डा0 प्राची वर्मा, डा0 युसरा हसन एवं अन्य चिकित्सा अधिकारी एवं पारा मेडिकल स्टॉफ भारी संख्या में उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली कॉलेज बरेली के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर उप प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा

Tue Apr 21 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में अस्थाई कर्मचारियों को वेतन वीस हजार रुपए महीने एवं सेवा नियमावली बनाने तथा बरेली कॉलेज बरेली को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांगों को लेकर उप प्राचार्य प्रो […]

You May Like

advertisement