
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने गांव बदरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 133 वां संस्करण सुना।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने नागरिकों की समस्याओं को सुनकर समाधान के दिए निर्देश।
लाडवा, प्रमोद कौशिक 26 अप्रैल : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के माध्यम से देशवासियों को जनभागीदारी, सेवा, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक विचार, देशहित के प्रति उनका दृष्टिकोण और समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले संदेश हम सभी को निरंतर प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को आगे बढ़ा रहे हैं।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी रविवार को लाडवा विधानसभा के गांव बदरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 133 वां संस्करण सुन रही थी। कार्यक्रम में पहुंचने पर उपाध्यक्षा सुमन सैनी का मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कार्यक्रम के उपरांत ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही अधिकारियों को उन समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि इस कार्यक्रम में सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व के मुद्दों पर चर्चा की जाती है। सरकार की नीतियों को नागरिकों तक पहुंचाना और उनकी प्रतिक्रिया जानना भी इसका एक महत्वपूर्ण पहलू है। मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आम जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के जरिए देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों, सामाजिक नवाचारों और जनभागीदारी की प्रेरक कहानियों को सामने लाया जाता है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और समाज में मेलजोल की भावना को बढ़ावा देती है।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर उन व्यक्तियों और समुदायों की प्रेरणादायक कहानियां भी साझा करते हैं जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। इस कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर नागरिकों द्वारा भेजे गए विचारों, सुझावों और अनुभवों को भी साझा करते हैं। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल माई जीओवी भी बनाया गया है। इस पर नागरिक अपने विचार और सुझाव भेज सकते हैं। कुछ चुनिंदा संदेशों को कार्यक्रम में शामिल भी किया जाता है। मन की बात कार्यक्रम का देश में गहरा प्रभाव पड़ा है।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे देश के नागरिकों से जुडऩे का एक अनूठा मंच प्रदान करता है। रेडियो की व्यापक पहुंच के कारण, यह देश के दूर-दराज के क्षेत्रों तक भी पहुंचता है। इस कार्यक्रम में हरियाणा के लोगों की उपलब्धियों का भी अनेक बार जिकर हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संवाद स्थापित करना है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के विचारों को भारत के आम लोगों तक पहुंचाना है।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करते हुए उन्हें तो गर्व महसूस होता ही है। इसके साथ ही दूसरे लोगों को भी लगता है कि हमें भी उनकी तरह मेहनत करनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम विशेष रूप से युवाओं को नवाचार आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। मन की बात कार्यक्रम न केवल विचारों को दिशा देता है, बल्कि देशवासियों को विकास, सेवा और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढऩे का संदेश भी देता है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, नरेंद्र दबखेड़ा, महामंत्री कर्मबीर सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख रणबीर पाल, सतीश कटारिया, अमन सिंगला, बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, बीएलए-2 सुरज चौहान, पार्थ शर्मा, संजीव बडाचपुर, गुरदीप सिंह, त्रिलोक चंद, सतप्रकाश शर्मा, अनिल माटा, सन्नी कालड़ा, प्रदीप सहगल सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


