विधायक दुर्गा प्रसाद यादव द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

विधायक दुर्गा प्रसाद यादव द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

आजमगढ़। ज्येष्ठ मास के पांचवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर हर्रा की चुंगी स्थित हनुमान मंदिर में विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

जहां विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, प्रख्यात समाजसेवी अजय यादव, समाजसेवी लव यादव और आशीष यादव द्वारा संयुक्त रूप से मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन और संकटमोचन हनुमान जी की भव्य आरती के पश्चात शुरू हुआ विशाल भंडारा देर शाम तक चलता रहा।

भंडारे से पूर्व आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि बड़े मंगल के इस पावन पर्व पर प्रभु हनुमान जी के चरणों में सेवा करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने बजरंगबली से प्रार्थना करते हुए कहा, मैं ईश्वर से अपने समस्त क्षेत्रवासियों और जनपदवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करता हूं।

इस मौके पर चेयरमैन सरफराज़ आलम, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, ब्लॉक प्रमुख कैलाश यादव, ब्लॉक प्रमुख अजीत यादव, ब्लॉक प्रमुख बलवंत यादव, हरीशचन्द्र यादव, रामनयन यादव, रामकुंवर यादव महाप्रधान, प्रबंधक लालजी यादव आदि ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नशा न सिर्फ स्वास्थ्य को खतरे में डालता है, बल्कि व्यक्ति को हर तरह से क्षति पहुँचाता है- सीताराम पांडेय

Wed Jun 3 , 2026
आजमगढ़। भारत विकास परिषद शाखा आजमगढ़ के तत्वावधान में अटलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ‘नशा मुक्ति अभियान’ चलाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में प्रांतीय गतिविधि सह-संयोजक (संस्कार) सीताराम पांडेय ने कहा कि नशा न सिर्फ स्वास्थ्य को खतरे में डालता […]

You May Like

Breaking News

advertisement