
भगवती मां की अपार कृपा से गर्मियों की स्कूल की छुट्टियों में इस बार 150वीं बस यात्रा एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दो दिवसीय धार्मिक स्थलों शक्ति पीठ मां चिंतपूर्णी दरबार ,मां ज्वाला देवी , मां बगलामुखी बनखेड़ी, मंदिर श्री फूलों वाले बाबा जी, प्राचीन शिव मंदिर शिवबाड़ी इत्यादि रमणीक स्थलों के दर्शन हेतु रवाना की गई। सर्वजीत शर्मा (सनी) ने बताया कि इस बार बस की रवानगी की रसम युवा समाजसेवी विपुल नारंग द्वारा अपने मित्र बंधुओं सहित निभाई गई।
इस मौके पर पंडित जी द्वारा विधिपूर्वक पूजा अर्चना करके बस को रवाना किया गया। उनके द्वारा सभी जाने वाले यात्रियों की सुखद व मंगलकारी यात्रा की कामना की गई।
सरबजीत शर्मा ने बताया कि यह बस कांशी नगरी, मनजीत पैलेस, मोदी मिल से हर महीने के आखिरी हफ्ते में माता रानी के दर्शन हेतु रवाना होती है और भविष्य में भी माता रानी की कृपा से निरंतर जारी रहेगी। इसमें जाने वाले यात्रियों के लिए चाय नाश्ता सहित भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की जाती है। जून महीने की 151वीं बस यात्रा इसी महीने के आखिरी हफ्ते को जाएगी।
इस अवसर पर
अनिल,मानव नरूला चेतन गुप्ता सुखदेव रणदेव,सतीश शर्मा, रवि भारद्वाज, दानिश नारंग, राजिंदर मोंगा,हर्ष , भूपिंदर सिंह हैप्पी बजाज आदि उपस्थित रहे।


