मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लाडवा विधानसभा हो रहा है तेज गति से विकसित : डा. गणेश दत्त

चेयरमैन डा. गणेश दत्त सोमवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक को किया संबोधित।
मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत किसान, मजदूरों के दिव्यांग या मृत्यु होने पर दी जाती है आर्थिक सहायता।

लाडवा, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 8 जून : मार्केट कमेटी चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लाडवा विधानसभा तेज गति से विकसित हो रहा है। सरकार अंत्योदय की नीति से कार्य कर रही है। मौजूदा समय में विधानसभा के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में जिन विकास कार्यों का काम चल रहा है, उनके पूरा होते ही प्रदेश में लाडवा विधानसभा की अलग ही पहचान होगी।
चेयरमैन डा. गणेश दत्त सोमवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान में मार्केट कमेटी लाडवा की तरफ से पूरा सहयोग दिया जाएगा। जहां पर भी मार्केट कमेटी लाडवा के पास जगह उपलब्ध है, वहीं पर पौधे रोपित करवाए जाएंगे। इसके साथ ही पहले से जो पेड़-पौधे लगे हुए हैं, उनकी सुरक्षा के लिए चारों और की फाउंडेशन, नींव का निर्माण करवाया जाएगा।
चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने कहा कि नई सब्जी मंडी लाडवा के गेट नंबर दो के पास नए शौचालय और यूरिनल का निर्माण करवाया जाएगा। सब्जी मंडी में आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है। आने वाले समय में ऐसे और भी फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी लाडवा में कुछ बूथों की मलकियत तब्दील भी की जाएगी। इसको लेकर व्यापारी व आढ़ती लंबे समय से मांग करते आ रहे थे।
चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने कहा कि मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना चलाई हुई है। इस योजना के तहत कृषि संबंधी कार्य करते हुए किसान व मजदूरों के दिव्यांग या मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत जिन पात्रों के मार्केट कमेटी लाडवा कार्यालय में आवेदन आए हुए हैं। उन सभी पात्रों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। बैठक में दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक के आय व व्यय का ब्योरा बैठक में प्रस्तुत किया गया।
इस बैठक में डिप्टी चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला, मार्केट कमेटी सचिव संत कुमार, महेश शर्मा, नरेंद्र भूत माजरा, संजय गर्ग, भूपेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, राजबीर, गुरनाम सिंह व श्रवण सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2026 के अवसर पर एम्स रायबरेली के डॉक्टरों द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया

Mon Jun 8 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2026 के अवसर पर एम्स रायबरेली के डॉक्टरों द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया सलोन (रायबरेली), 8 मई 2026। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2026 के उपलक्ष्य में एम्स रायबरेली के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र, सलोन […]

You May Like

Breaking News

advertisement