
(पंजाब) फिरोजपुर 09 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
अमृतवेला प्रभात सोसायटी के सदस्य भीषण गर्मी के बावजूद सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं राम नाम के विस्तार हेतु निरंतर समर्पित भाव से सेवा कार्य कर रहे हैं। समिति के सदस्य प्रतिदिन घर-घर जाकर धर्म ध्वजा फहराने तथा पंचमुखी हनुमान एवं "राम-राम" लिखित अक्षरों की स्थापना का पुण्य कार्य कर रहे हैं।
इस सेवा अभियान में श्री जशन पसरीचा जी, श्री राजेश वासुदेवा जी, श्री परसोत्तम चावला जी, श्री लोकेश तलवार जी, श्री दीपक जोशी जी, श्री अनिल कालिया जी सहित अन्य सदस्य निरंतर सक्रिय हैं।
हाल ही में समिति के सदस्यों ने बिहार से आए धोबी परिवार से संपर्क कर केशव बिहार क्षेत्र में भी राम नाम के प्रचार का कार्य प्रारम्भ किया तथा "राम-राम" लिखे अक्षरों का वितरण कर लोगों को प्रभु स्मरण के लिए प्रेरित किया।
समिति की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि भीषण गर्मी अथवा मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण कहीं सत्संगों की संख्या में अस्थायी कमी दिखाई देती है, तो इसे समिति की निष्क्रियता नहीं समझा जाना चाहिए। अमृतवेला प्रभात सोसायटी के सदस्य 24 घंटे धर्म, सेवा, सत्संग, प्रभात फेरी तथा राम नाम के प्रचार-प्रसार में समर्पित भाव से कार्यरत हैं।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं सनातन प्रेमियों से आह्वान किया है कि वे सनातन संस्कृति, राम नाम और सत्संग की इस पुण्य धारा को जन-जन तक पहुँचाने के इस अभियान में अपना सहयोग एवं योगदान प्रदान करें।


