टैक्स बार एसोसिएशन शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ संपन्न

आजमगढ। ​दी टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को मड़या स्थित एक होटल के सभागार में सत्र 2026-2027 हेतु चयनित पदाधिकारियों का शपथग्रहण एवं साथ ही संघ के दिवंगत वरिष्ठ सदस्य स्व० एखलाक अहमद के चित्र का अनावरण का कार्यक्रम आहूत किया गया। कार्यक्रम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से प्रारम्भ हुआ।​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दी उ०प्र० टैक्स बार एसोसिएशन पंजीकृत कार्यालय वाराणसी के प्रान्तीय अध्यक्ष, रमेश प्रसाद जायसवाल द्वारा दी टैक्स बार एसोसिएशन आजमगढ़ के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, मंत्री उमेश कुमार यादव तथा कोषाध्यक्ष रमेश कुमार यादव को कार्यभार का शपथ दिलाई गयी, तथा शुभकामना व बधाई दी। मुख्य अतिथि ने अधिवक्ता हितार्थ शासन एवं बार कौंसिल द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रान्तीय संघ के उपाध्यक्ष प्रभुदेव राय द्वारा संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज तिवारी, उपाध्यक्ष सूर्यभान पाल, सहमंत्री एस टी अभिषेक कुमार गुप्ता, सहमंत्री आयकर अनिल कुमार सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता तथा मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार गुप्ता को कार्यभार का शपथ दिलाई गयी। विशिष्ट अतिथि ने अधिवक्ता हितों के लिये सभी को सतत जागरूक रहने की बात कही तथा प्रान्तीय संघ एवं सभी अधिवक्ता संघों को इस कार्य हेतु आगे आने को कहा।​दी टैक्स बार एसोसिएशन आजमगढ़ के एल्डर कमेटी अध्यक्ष अवधेश चन्द्र श्रीवास्तव ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया तथा शुभकामना व बधाई दी। स्वागत भाषण निवर्तमान मंत्री विपिन गुप्ता द्वारा किया गया।

​कार्यक्रम को दीवानी अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श् प्रभाकर सिंह व् मंत्री अनुराग दीक्षित, सेंट्रल बार एसोसिएशन आजमगढ़ के अध्यक्ष नागेंद्र मौर्य व मंत्री अजय राणा सिंह, डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन आजमगढ़ के अध्यक्ष अरविंद पाठक व मंत्री रणधीर सिंह तथा डिस्ट्रिक टैक्स बार एसोसिएशन आजमगढ़ के अध्यक्ष आलोक रंजन श्रीवास्तव व मंत्री मनोज श्रीवास्तव, दीवानी अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह और पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, व्यापार मंडल से संत प्रसाद अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, पद्माकर लाल वर्मा “घुट्टुर”, सुआल गोंड ने सम्बोधित किया।

​समारोह में दी टैक्स बार एसोसिएशन आजमगढ़ के वरिष्ठ सदस्य सत्य प्रकाश गुप्ता, मोहम्मद इरफान, ओमप्रकाश पोद्दार, शिवदत्त प्रसाद यादव, राज नारायण गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, सतीश चन्द्र गुप्ता, मिर्जा आफाक बेग, अरुण कुमार बरनवाल, महेन्द्र प्रताप यादव, तैय्यब महमूद खां, अब्दुल कय्यूम, उमेश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश लाल श्रीवास्तव, प्रभात बरनवाल, सूर्यभान पाल, अनिल कुमार सिंह, रमेश कुमार यादव, सन्तोष वर्मा, नीरज तिवारी तथा कनिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक कुमार गुप्ता, राधारमन पाठक, वेद प्रकाश पाण्डेय, विकास वर्मा, सन्तोष उपाध्याय, महेंद्र कुमार गुप्ता, विष्णु सहाय, हरिश्याम गुप्ता व समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीबीपुर कलां के ग्रामीणों ने सांसद नवीन जिंदल के नाम सौंपा ज्ञापन

Fri Jun 12 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 जिंदल हाउस के दो कर्मचारियों को हटाने की मांग पर अड़े।25 जून तक कार्रवाई नहीं होने पर जिंदल हाउस के सामने अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी।जिंदल हाउस के अधिकारी धर्मवीर सिंह ने दिया आश्वासन, सांसद के निर्देशानुसार शीघ्र कार्रवाई का […]

You May Like

Breaking News

advertisement