पुलिस एवं नारकोटिक्स संयुक्त के द्वारा डोडा तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, मुखबिर की सूचना पर पुलिस और नारकोटिक्स संयुक्त टीम के द्वारा बृहस्पतिवार देर शाम डोडा की खेफ के साथ गिरफ्तार दोनो तस्करों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के बाद कोर्ट के निर्देश पर जेल भेज दिया।दोनो के कब्जे 320 किलोग्राम डोडा,एक ट्रक,4 मोबाइल,2590 रुपये बरामद किए गए है।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया बृहस्पतिवार देर शाम करीब 9 बजे मुखबिर की सूचना पर भरोसा करके एएनटीएफ प्रभारी विकास यादव और थाना दरोगा मांगे राम की अगुवाई में संयुक्त टीम ने हाइवे के रहपुरा जागीर अंडरपास के पास सर्विस रोड से एक ट्रक समेत थाना मीरगंज के गांव चुरई दलपतपुर निवासी प्रेमप्रकाश और थाना विशारत गंज के मोहल्ला काठियाना निवासी पुष्पेंद्र सिंह को घेरकर गिरफ्तार कर लिया था।ट्रक की तलाशी लेने पर 320 किलोग्राम डोडा मादक पदार्थ बरामद किया गया।पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया।पुष्पेंद्र सिंह ट्रक मालिक और प्रेमप्रकाश चालक है।दोनो झारखंड से डोडा लाकर पंजाब के लोगों को सप्लाई करते है।बृहस्पतिवार को भी पंजाब के किसी व्यक्ति के साथ उनकी डील हुई थी।लेकिन उससे पहले वह पकड़े गए।पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।उनके पास से डोडा के साथ 4 मोबाइल,ट्रक,2590 रुपए नकद बरामद किये गए है ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष की माता जी को दी, विधान परिषद सदस्य डॉ. व्यस्त ने श्रद्धांजलि

Sat Jun 13 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा की दिवंगत माताजी को एमएलसी डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त ने श्रद्धांजलि अर्पित करके शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया।हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा की शतवर्षीय मांँ के स्वर्गवासी होने पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement