दो क्षेत्राधिकारियों का गैर जनपद स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह किया गया आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जनपद में कार्यरत गौरव सिंह, क्षेत्राधिकारी अपराध/आंकिक एवं हर्ष मोदी, क्षेत्राधिकारी यातायात के गैर जनपद स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्थानांतरित दोनों अधिकारियों के जनपद में दिए गए उनके योगदान एवं उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की गई। कार्यक्रम में श्री अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली, श्री मानुष पारीक पुलिस अधीक्षक नगर, श्रीमती अंशिका वर्मा पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, श्री मुकेश मिश्रा पुलिस अधीक्षक उत्तरी, श्री मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक अपराध, मो0 अकमल खान पुलिस अधीक्षक यातायात सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्थानांतरित अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों एवं उपस्थित पुलिस कर्मियों द्वारा दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं भावी दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ढाई लाख सदस्यों के विशाल परिवार के साथ मानव अधिकार मिशन ने मनाया 15वां स्थापना दिवस

Sun Jun 14 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – सुनील कुमार जांगडा। नई दिल्ली फरीदाबाद,13 जून :मानव अधिकारों की रक्षा एवं सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित अग्रणी संगठन मानव अधिकार मिशन ने अपना 15वां स्थापना दिवस केंद्रीय कार्यालय में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया। इस अवसर पर […]

You May Like

advertisement