
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : थाना अलीगंज क्षेत्र अंतर्गत गैनी चौराहे पर निकाले जा रहे अलम के जुलूस के दौरान अत्यधिक भीड़-भाड़ के कारण एक लगभग 05 वर्षीय बच्ची अपने परिजनों से बिछड़कर गुम हो गई।
सूचना प्राप्त होते ही ड्यूटी पर तैनात थाना अलीगंज पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए बच्ची को सकुशल संरक्षण में लिया गया। पूछताछ एवं अथक प्रयासों के उपरांत बच्ची की पहचान अलीना (उम्र 05 वर्ष) पुत्री शानू खाँ (पौत्री एजाज खाँ), निवासी ग्राम अलीगंज, थाना अलीगंज, जनपद बरेली के रूप में हुई।
थाना अलीगंज पुलिस द्वारा तत्काल परिजनों से संपर्क स्थापित कर बच्ची को उसकी दादी श्रीमती नूरी पत्नी एजाज खाँ एवं अन्य परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्ची को चौकी गैनी में महिला कांस्टेबल 3093 पूजा रानी, महिला कांस्टेबल 1021 चंचल यादव तथा प्रभारी निरीक्षक की उपस्थिति में सकुशल परिजनों को सौंपा गया।
बच्ची को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों द्वारा थाना अलीगंज पुलिस की तत्परता एवं मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।


