आजमगढ़: ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

20 लाख की 8 ई-रिक्शा और 36 बैटरियां बरामद, महिला भी शामिल

आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस, विशेष अपराध नियंत्रण टीम, चोरी अनावरण टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में ई-रिक्शा और बैटरी चोरी करने वाले एक अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 20 लाख रुपये कीमत की 8 चोरी की ई-रिक्शा और 36 बैटरियां बरामद की हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चोरी रोकथाम अभियान के तहत 7 जुलाई की रात करीब 1 बजे टीम ने मोहटी घाट क्षेत्र से सभी आरोपियों को दबोचा।

*कैसे करते थे वारदात* पूछताछ में गिरोह ने बताया कि हर सदस्य की अलग भूमिका थी। गिरोह की महिला सदस्य तबस्सुम शहर में घूम-घूम कर बिना निगरानी खड़ी ई-रिक्शाओं की रेकी करती थी। सूचना मिलने पर अन्य सदस्य मौके का फायदा उठाकर ई-रिक्शा चोरी कर लेते थे। बाद में सुनसान जगह पर ले जाकर बैटरी और अन्य सामान निकालकर ई-रिक्शा को कबाड़ में बेच दिया जाता था। कमाई आपस में बांट ली जाती थी।

*बरामदगी* 8 चोरी की ई-रिक्शा, 36 ई-रिक्शा बैटरियां, 1 मास्टर चाबी

*गिरफ्तार अभियुक्त* 1. मो. मिजान पुत्र गुफरान अहमद, निवासी दुबरहन खुर्द जल्लोपुर, थाना कन्धरापुर 2. अखिलेश यादव उर्फ समीर यादव पुत्र लालधर यादव, निवासी बिसौली, थाना कन्धरापुर 3. विनोद जायसवाल पुत्र शिवानन्द जायसवाल, निवासी खुरासो, थाना फूलपुर 4. योगेश्वर जायसवाल पुत्र स्व. हीरालाल जायसवाल, निवासी बदरका, थाना कोतवाली 5. बृजेश कुमार गुप्ता पुत्र रामआधार गुप्ता, निवासी मेढ़ी, थाना तहबरपुर 6. तब्सुम पुत्री सलाउद्दीन अंसारी, निवासी जिजौली, थाना मधुबन, जनपद मऊ, हाल पता दुबरहन खुर्दपुलिस के अनुसार अखिलेश यादव पर पहले से चोरी, शस्त्र अधिनियम और पॉक्सो के कई मुकदमे दर्ज हैं।

*किन मामलों का खुलासा* गिरोह ने थाना कोतवाली क्षेत्र के 6 और थाना सिधारी के 1 मामले में संलिप्तता स्वीकार की है। हर्रा की चुंगी, जजी मैदान, जिला अस्पताल और मस्जिद के बाहर से ई-रिक्शा चोरी की घटनाएं शामिल हैं। सभी के खिलाफ BNS की धारा 303(2) में मुकदमा दर्ज है।

*पुरस्कार की घोषणा* एसपी डॉ. अनिल कुमार ने गिरोह के सफल अनावरण पर क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी को प्रशस्ति-पत्र और संयुक्त टीम को 25,000 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

*गिरफ्तारी टीम*: निरीक्षक रफी आलम, उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी, प्रमोद यादव, मिथिलेश प्रजापति, म0उ0नि0 प्रियंका तिवारी, विशेष अपराध नियंत्रण टीम, चोरी अनावरण टीम और सर्विलांस सेल के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 8 ई-रिक्शा व 36 बैटरियां बरामद

Tue Jul 7 , 2026
महिला सदस्य करती थी रेकी, चोरी की वारदात को देते थे अंजाम आजमगढ़। जिले में लगातार हो रही ई-रिक्शा एवं बैटरी चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरजनपदीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना कोतवाली पुलिस, विशेष अपराध नियंत्रण टीम, चोरी अनावरण टीम तथा […]

You May Like

Breaking News

advertisement