कला के संवर्धन के लिए हरियाणा कला परिषद के तत्वावधान में प्रदेशभर में लगेंगी कार्यशालाएं

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 13 जुलाई : हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी ने नारनौल में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थिति को संबोधित करते हुए महेश जोशी ने कहा कि कला मानवता का आधार है और समाज के अंतिम छोर पर रहने वाली प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना परिषद का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने घोषणा की कि परिषद द्वारा प्रदेशभर में नाटक, नृत्य, चित्रकला, संगीत तथा अन्य ललित कलाओं के निशुल्क प्रशिक्षण के लिए विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और स्लम एरिया के प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ाना है, ताकि पैसों की कमी किसी भी बच्चे के विकास में बाधा न बने। उपाध्यक्ष जोशी ने कहा कि कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज में व्याप्त समस्याओं और विसंगतियों के प्रति जागरूकता पैदा करने का एक प्रभावी साधन भी है। वहीं आयोजक हनी गुप्ता ने कहा कि एक संवेदनशील और आदर्श समाज के निर्माण में हरियाणा कला परिषद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जो समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को पहचान कर उन्हें मुख्यधारा में लाने का कार्य करने जा रही हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजपाल राइजिंग सन स्कूल के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार सिंह से मिले आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष

Tue Jul 14 , 2026
कर्जत(रायगढ़) महाराष्ट्र (प्रमोद कौशिक) 13 जुलाई : आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा एवं संगठन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष संजय राय ने रायगढ़ जनपद के खालापुर स्थित राजपाल राइजिंग सन स्कूल के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार सिंह से उनके विद्यालय परिसर में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात […]

You May Like

Breaking News

advertisement