
शराब की दुकान के सामने ही पानी गिलास की दुकान पर बिक रही है शराब विभाग मौन
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : थाना सुभाष नगर क्षेत्र में सरन अस्पताल के सामने स्थित एक पानी गिलास की दुकान से रात के समय खुलेआम शराब बेचे जाने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है। उनका कहना है कि यह गतिविधि लंबे समय से जारी है, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। तथा देखने वाली बात यह होगी कि शराब असली है या नकली खुलेआम एक आम व्यक्ति रात के अंधेरे में 10:00 बजे के बाद शराब बेच रहा है लेकिन विभाग को जानकारी होने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद कथित अवैध बिक्री नहीं रुकी है। इसके चलते आबकारी विभाग की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ शिकायतकर्ताओं ने विभाग की कार्यप्रणाली पर भी संदेह व्यक्त किया है, क्या स्थानीय पुलिस भी इस मामले में लिप्त है। तथा इस मामले में आबकारी विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि गिलास पानी की दुकान से बिना वैध लाइसेंस ओवर रेट शराब की बिक्री हो रही है, तो यह नियमों का उल्लंघन हो रहा है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि आबकारी विभाग के अधिकारी कार्रवाई करते हैं कि मामले को ठंडा बस्ते में डाल देंगे।


