सांसद नवीन जिन्दल के नेतृत्व में ‘टीबी मुक्त कुरुक्षेत्र’ अभियान का दूसरा चरण 17 जुलाई से शुरू

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में पहले चरण में 100 में से 85 मरीज हुए टीबी मुक्त, अब 250 मरीजों को मिल रहा सहयोग।

कैथल, प्रमोद कौशिक 16 जुलाई : सांसद नवीन जिन्दल के नेतृत्व में नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा दिसंबर 2025 में शुरू किए गए “टीबी मुक्त कुरुक्षेत्र” अभियान ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अभियान के प्रथम चरण में कुरुक्षेत्र एवं कैथल में टीबी स्क्रीनिंग एवं जन- जागरूकता शिविर आयोजित किए गए तथा नि:क्षय मित्र योजना के अंतर्गत सांसद नवीन जिन्दल ने 100 टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके पोषण, उपचार एवं मनो- सामाजिक सहयोग की जिम्मेदारी निभाई।
इस पहल के सकारात्मक परिणाम मई 2026 में सामने आए, जब गोद लिए गए 100 मरीजों में से 85 मरीज पूर्णतः टीबी मुक्त हो गए। इस सफलता के बाद अभियान का विस्तार करते हुए 150 अतिरिक्त मरीजों को गोद लिया गया। वर्तमान में नवीन जिंदल फाउंडेशन कुल 250 टीबी मरीजों के उपचार, पोषण एवं देखभाल में सहयोग कर रहा है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए और इस सफलता के लिए नवीन जिन्दल फाउंडेशन ने राज्य टीबी प्रकोष्ठ, जिला स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन एवं सभी स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए हर्षा ग्रोवर ने बताया कि इसी क्रम में “टीबी मुक्त कुरुक्षेत्र” अभियान का द्वितीय चरण 17 जुलाई 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। इस चरण में नवीन जिन्दल फाउंडेशन एवं कुरुक्षेत्र जिला टीबी विभाग के सहयोग से जिले के सभी वर्तमान टीबी मरीजों तक उनकी जरूरत के हिसाब से प्रोटीन किट, पोषण सहायता, मनो- सामाजिक परामर्श, डिफरेंशियल टीबी केयर एवं अन्य सहयोग आवश्यकता अनुसार पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का प्रयास है कि जिले का कोई भी टीबी मरीज आवश्यक सहयोग से वंचित न रहे और हर मरीज पूर्णतः स्वस्थ होकर सम्मानपूर्वक जीवन जी सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस अवसर पर डॉ. राजेश राजू डिप्टी डायरेक्टर एवं स्टेट टीबी अधिकारी, डॉ. संदीप अग्रवाल डिप्टी सीएमओ एवं टीबी हैड कुरुक्षेत्र और डॉ. संदीप बातिश कैथल सिविल अस्पताल कैथल ने भी अपनी रिपोर्ट साझा की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुमशुदा महिला/लड़कियों के मामलों में तुरंत होगी कार्रवाई, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : चन्द्र मोहन

Fri Jul 17 , 2026
शिकायतकर्ता से वाहन या किसी सुविधा की मांग करने पर होगी सख्त कार्रवाई।गुमशुदा की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 16 जुलाई : कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले के सभी थाना प्रभारियों, […]

You May Like

Breaking News

advertisement