
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने पत्रकारों के साथ अहम बैठक की गई।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से चल रहे संवाद कार्यक्रम के तहत फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में थाना परिसर में पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया चौथे स्तम्भ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच सच को लेकर सामंजस्य से बैठा रहे। और उन्होंने पत्रकारों से तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष न्यूज़ समाचार प्रसारित करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी घटना की पुष्टि के बाद ही समाचार न्यूज़ प्रकाशित करें, ताकि अफवाहों पर रोक लगाई जा सके और कानून-व्यवस्था बनी रहे। और उन्होंने आश्वस्त किया कि पत्रकारों को समाचार संकलन के दौरान पुलिस का पूरा सहयोग मिलेगा।
बैठक में पत्रकार एसोसिएशन मीरगंज तहसील प्रभारी पत्रकार राजकुमार कश्यप एवं फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष पत्रकार डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह ने पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा जनहित से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाने की बात कही। तथा बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं की रोकथाम, संवेदनशील मामलों की जिम्मेदार रिपोर्टिंग तथा पुलिस-मीडिया के बेहतर तालमेल पर विस्तार से चर्चा हुई, साथ ही कावड यात्रा को लेकर चर्चा हुई, थाना प्रभारी ने कहा कि सभी शिव भक्त जल लेकर अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचे, डीजे की उचाई अधिक न हो डीजे पर धार्मिक भजन ही बजाय पुलिस कांवरियों की सुरक्षा मे सदैव तत्पर है। बैठक में पत्रकार डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, खेमपाल गंगवार, राजकुमार कश्यप, प्रवीन मौर्य, सौरभ पाठक, केसी शर्मा, अवधेश पाठक बबलू सैनी, गौरव गुप्ता, पवन पांडे, सुंदरराजपूत, तुषेंद्र यदुवंशी आदि कस्बे के सम्मानित पत्रकार बैठक में मौजूद रहे।


