ओपी जिन्दल पार्क में नवीन जिन्दल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट्स ने 317 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई

नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवा वितरण और रक्त एवं युरिन परीक्षण के माध्यम से लोगों को किया गया लाभान्वित।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 18 जुलाई : नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा शनिवार को दो मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के माध्यम से थानेसर विधानसभा क्षेत्र स्थित ओपी जिन्दल पार्क में, 317 लोगों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गई। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपने घरों के नजदीक ही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने भी स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।
सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आज मरीजों की विस्तृत स्वास्थ्य जांच की गई तथा उनकी स्थिति के अनुसार आवश्यक परामर्श दिया गया। इस दौरान रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई। इस अवसर पर 263 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं, जबकि 54 लोगों के रक्त और युरिन परीक्षण मौके पर ही किए गए।
उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट्स केवल उपचार तक सीमित नहीं हैं। इन युनिट के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इन यूनिट्स के माध्यम से संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित व्यायाम और स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण संदेश भी गांव-गांव पहुंचाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल के निर्देशानुसार वर्तमान में दो मोबाइल मेडिकल यूनिट्स कुरुक्षेत्र जिले में और एक मोबाइल मेडिकल यूनिट कैथल जिले में सेवाएं दे रही है। इन प्रयासों से दूरस्थ और जरूरतमंद क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच मजबूत हुई है तथा बड़ी संख्या में लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला स्तरीय एटीएल, रोबोटिक्स एवं एस्ट्रोनॉमी लैब प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

Sat Jul 18 , 2026
मुख्य अतिथि जिला परियोजना समन्वयक कृष्ण कुमार ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 18 जुलाई : पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उमरी में 15 से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित एटीएल, रोबोटिक्स एवं एस्ट्रोनॉमी लैब विषयक जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। […]

You May Like

Breaking News

advertisement