
विधि गौरव सम्मान हेतु वरिष्ठ अधिवक्ता शंकर दत्त गहतोड़ी को सौंपा गया नामांकन पत्र
नई दिल्ली, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 26वें उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड्स 2026 के अंतर्गत “विधि गौरव सम्मान” हेतु वरिष्ठ अधिवक्ता शंकर दत्त गहतोड़ी को औपचारिक रूप से नामांकन पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर एडवोकेट दुश्यंत नायक एवं एडवोकेट सुचेता नाथ (राष्ट्रीय समिति सदस्य एवं विधिक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रवक्ता) ने संयुक्त रूप से शंकर दत्त गहतोड़ी को नामांकन पत्र भेंट कर सम्मान समारोह में सहभागिता हेतु आमंत्रित किया। इस दौरान एडवोकेट विशाल कौशिक भी उपस्थित रहे।
लगभग 40 वर्षों से अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे शंकर दत्त गहतोड़ी ने विधि एवं न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। न्याय व्यवस्था के प्रति उनकी निष्ठा, दीर्घकालीन अनुभव तथा अधिवक्ता समुदाय के हित में उनके समर्पित कार्यों को देखते हुए उन्हें 26वें उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड्स 2026 में “विधि गौरव सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने श्री गहतोड़ी को शुभकामनाएँ देते हुए उनके विधिक योगदान की सराहना की तथा कहा कि उनका अनुभव और समर्पण युवा अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।


