
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : कृका स्टूडियों द्वारा निर्मित “15 लाख” फिल्म मौजूदा दौर में डिजीटल स्कैम में फंस रहे युवाओं को बड़ा सामाजिक संदेश देने जा रही है कि उतने पैर पसारों जितनी चादर हो। फिल्म के प्रोड्यूसर व डायरेक्टर मनोज कुमार सक्सेना ने बताया कि हमारी फिल्म का उदेश्य इंटरटेनमेंट विद रियलिटी है, बरेली में निर्मित इस फिल्म में सभी रोल बरेली के युवाओं ने ही किये हैं। फिल्म नटराज टॉकिज में 31 जुलाई शुक्रवार से रिलीज होने जा रही है शो रोजाना शाम 4-6 बजे का रहेगा।
फिल्म की पटकथा पर बात करते हुए बताया कि फिल्म का नायक एक सीधा-साधा नौजवान है जोकि मोबाइल स्कैम में फंस जाता है। फिल्म सामाजिक शिक्षा देती है कि आज की अंधी रेस में दौड़ रहे युवाओं को अपनी जरूरतें सीमित रखनी चाहिए, युवाओं को सीधा संदेश है कि प्यार में डूबो मगर अक्ल मत डुबाओं। फिल्म “15 लाख का म्यूजिक वनमंत्री डॉ अरूण कुमार व कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने बीते माह लांच किया था।
15 लाख फिल्म में लीड रोल रूद्र परमार व दिशा पुरी ने निभाया हैं विलेन लविश भाटिया हैं इसके अतिरिक्त शहर की कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी संजय गर्ग भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आयेंगे। गीत अदिति सक्सेना ने लिखें है जिनको कौशिक टण्डन व निधि सक्सेना ने आवाज दी है। कैमरामैन अनिल कुमार व कोरियोग्राफी अदिति व अवनी की है। फिल्म के टिकट काफी कम कीमत पर रखें गये है ताकि युवा आसानी से फिल्म का लुफ्त उठा सकें।
इसके अलावा कृका स्टूडियों की एक और फिल्म अधूरी साजिश जोकि मर्डर मिस्ट्री है जल्द ही शुरु होने वाली है।


