
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : 19वें वर्ष में प्रवेश शिवसेना की तृतीय महाआरती आज तपेश्वर नाथ मंदिर सुभाषनगर पर संपन्न हुई, शिवसेना नाथ नगरी बरेली द्वारा वर्ष 2007 से शिव महाआरती व सात नाथ परिक्रमा का आयोजन हो रहा है।
शिवसेना नगर प्रमुख आयुष वर्मा ने हर हर महादेव के नारे के साथ महाआरती शुरू कर प्रसाद वितरण किया,आपने कहा कि सावन माह में एक लोटा जल से ही महादेव प्रसन्न हो जाते है ,सभी भक्तों पर कृपा करते है,सभी को महादेव की शरण में आना चाहिए, और प्रत्येक सनातनी को प्रतिदिन सुबह को शिवजी को एक लोटा जल अवश्य अर्पित करना चाहिए।
आज की आरती में भारी संख्या में शिवसैनिक
उपस्थित रहे ।
मुख्य रूप स्वामी शैलेन्द्र नंद राजीव पांडेय शिवसेना दीपक पाठक आरती तिवारी गीता मिश्रा प्रीति सैनी प्रभजोत कौर संतोष सिंह राकेश यादव ऋतिक शर्मा देवन्द्र यादव उपेंद्र राठौर नवीन शर्मा अनिल भारती संस्कार शर्मा राकेश कुमार लक्ष्मण कश्यप सोनू सिंह विजय बाबू गुप्ता अविनाश सिंह आदि सैकड़ों शिव सैनिक उपस्थित रहे।


