मुख्यमंत्री ने की एसवीएसयू के स्टार्ट अप की सराहना

मुख्यमंत्री ने की एसवीएसयू के स्टार्ट अप की सराहना

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी।

ज़ेन-एच स्टार्ट अप समिट-26 में एसवीएसयू के युवा उद्यमियों ने प्रदर्शित किए 22 स्टार्ट अप।
कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने दी युवा उद्यमियों को बधाई, भविष्य में आगे बढ़ने के लिए मिलेगा पूरा सहयोग।

गुरुग्राम,21 अगस्त : ज़ेन-एच स्टार्ट अप समिट-26 में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के स्टार्टअप मुख्य आकर्षण रहे। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित इस समिट में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने एसवीएसयू के स्टॉल का अवलोकन किया और युवा उद्यमियों से संवाद किया। उन्होंने एसवीएसयू के सुपर-30 प्रोग्राम के अंतर्गत रजिस्टर्ड स्टार्ट अप के बारे में जानकारी ली और इनकी सफलता के लिए सराहना भी की। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इंक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से स्टार्ट अप आगे बढ़ाएँ और यूनिकॉर्न बनें। सरकार आपके पीछे खड़ी है ताकि आप आगे बढ़ें।
कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि एसवीएसयू कौशल विकास के साथ-साथ उद्यमिता के लिए भी प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य के साथ एसवीएसयू ने सिडबी के साथ मिल कर सुपर-30 प्रोग्राम चलाया। इनमें से 22 युवाओं ने उद्यमी के रूप में अपने स्टार्ट अप शुरू किए हैं। इस काम में एसवीएसयू उनका सहयोग कर रहा है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि इंटरप्रेन्योरशिप इकोसिस्टम को मज़बूत करने के लिए इंक्यूबेशन सेंटर स्थापित किया जा रहा है। एसवीएसयू स्किल इनोवेटर्स फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह को सभी स्टार्ट अप के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने एसवीएसयू के स्टार्टअप में दिलचस्पी दिखाई और युवा उद्यमियों की पीठ भी थपथपाई। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने एसवीएसयू के विद्यार्थी भूपेश द्वारा खेल नीति पर पूछे गए सवाल का इत्मीनान से जवाब भी दिया। इस अवसर पर अमन कुमार गुप्ता, आकाश, अमन लोअर, सूरज, विकास, अनुज ख़ान, उमंग, लोकेश और निशांत सहित कई युवा उद्यमियों ने अपने स्टार्ट अप प्रदर्शित किए। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
एसवीएसयू के स्टार्ट अप का अवलोकन करते मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंचजन्य नाट्य समारोह के चौथे दिन वीर तेजा जी की महानता का मंचन, कुचामणि ख्याल शैली में कलाकारों ने बांधा समां

Sat Aug 22 , 2026
कुरुक्षेत्र में गूंजी राजस्थान की लोक गाथा, पंचजन्य नाट्य समारोह में वीर तेजा जी के बलिदान ने दर्शकों को किया भावविभोर।पंचजन्य नाट्य समारोह का चौथा दिन, कुचामणि ख्याल शैली में जीवंत हुई वीर तेजा जी की सत्यनिष्ठा और वीरता। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 21 अगस्त : हरियाणा कला परिषद तथा उत्तर […]

You May Like

advertisement