लेन-देन के विवाद में दबंगों का हमला, स्कॉर्पियो से फरार

लेन-देन के विवाद में दबंगों का हमला, स्कॉर्पियो से फरार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, गांव अगरास में लेन-देन के विवाद के चलते घर में घुसकर मारपीट कर दी जिसमें मां,बेटे घायल हो गए।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके घायल मां,बेटे को मेडिकल के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक गांव अगरास निवासी हरवीर ने तहरीर देकर बताया वह शुक्रवार शाम को अपनी गोपालपुर स्थित दुकान से घर लौटे थे।तभी गांव लोहार नगला निवासी परमीलाल दो-तीन अज्ञात साथियों के साथ उसके घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि पैसों के लेन-देन को लेकर परमीलाल ने हरवीर पाल के साथ मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर बचाने आई उसकी मां नत्थो देवी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आई हैं। घटना के दौरान शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए।जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर काले रंग की स्कॉर्पियो से सोरहा की ओर भाग गए।पीड़ित के मुताबिक आरोपी बदमाश प्रवृत्ति का व्यक्ति है।जिससे उसे अपनी जान-माल का खतरा है।तहरीर पर पुलिस ने आरोपी परमीलाल और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चोटिल पीड़ित और उनकी मां को मेडिकल के लिए भेजा है।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाशी की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा नेता जतिन चौहान ने फतेहगंज पश्चिमी खिरका सीएचसी में किया रक्तदान

Tue Apr 14 , 2026
भाजपा नेता जतिन चौहान ने फतेहगंज पश्चिमी खिरका सीएचसी में किया रक्तदान दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, सीएचसी प्रभारी डॉक्टर संचित शर्मा द्वारा अयोजित रक्तदान कार्यक्रम मेंभाजपा नेता जतिन चौहान जिला सलाहकार खेल मंत्रालय भारत सरकार (राष्ट्रीय खिलाड़ी एथलेटिक्स ) ने सीएचसी फतेहगंज पर रक्तदान किया […]

You May Like

advertisement