डॉ. आशीष अनेजा को मिला केयू हेल्थ सेंटर के एसएमओ का पदभार

डॉ. आशीष अनेजा को मिला केयू हेल्थ सेंटर के एसएमओ का पदभार।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई।

कुरुक्षेत्र, 08 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार केयू स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष अनेजा को तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केन्द्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने डॉ. आशीष अनेजा को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का स्वास्थ्य केन्द्र केयू परिवार के सभी सदस्यों की देखभाल के लिए समर्पित है। उन्होंने केयू स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं की भी सराहना की।
केयू स्वास्थ्य केन्द्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष अनेजा ने इस कार्यभार को प्रदान करने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में स्वास्थ्य केन्द्र में समय-समय पर निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श केन्द्र लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। डॉ. अनेजा ने कहा कि वे निरंतर मानवता के हित में पूरी लगन एवं सच्ची निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा विधान सभा में कॉफी-डे का कैफे शुरू

Wed Apr 9 , 2025
हरियाणा विधान सभा में कॉफी-डे का कैफे शुरू। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण पहले ग्राहक के तौर पर बनाना-बाइट की चिप्स खरीदी। चंडीगढ़, 8 अप्रैल :हरियाणा विधान सभा में लंबे इंतजार के बाद कॉफी-डे का कैफे शुरू हो गया है। मंगलवार को हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र […]

You May Like

advertisement