ब्रह्मसरोवर के तट पर होगा छठ पूजा का पवित्र त्योहार : विश्राम कुमार मीणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 27 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे शिरकत।
डीएमसी अमन कुमार को बनाया कार्यक्रम का नोडल अधिकारी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने ब्रह्मसरोवर स्थित कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 25 अक्टूबर : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर पवित्र त्योहार छठ पूजा का कार्यक्रम भव्य होने के साथ-साथ एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। छठ पूजा का पर्व सूर्य देव और प्रकृति की पूजा के लिए मनाया जाता है। इससे मनुष्य के जीवन में संयम, शुद्धता और आत्म-नियंत्रण की भावना जागृत होती है। छह पूजा का पर्व समाज में सामूहिकता और एकता का प्रतीक है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शनिवार को ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। कुरुक्षेत्र में छठ पूजा के पर्व का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम 27 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। इसके साथ ही डीएमसी अमन कुमार को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। इससे पहले छठ पूजा सेवा समिति के प्रधान संतोष पासवान व समिति के संरक्षक अनिल शास्त्री की तरफ से उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, डीएमसी अमन कुमार और डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूरी होनी चाहिए। श्रद्घालुओं के रात को बैठने की व्यवस्था के लिए टेंट लगाया जाए, आने जाने और सुरक्षा व्यवस्था के उचित प्रबंध किए जाए। इस कार्यक्रम को लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से दूसरे प्रदेशों में भी देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि छठ पूजा एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है, जो सूर्य देव और छठी मैया की पूजा के लिए मनाया जाता है। श्रद्धालु छठी मैया की पूजा करते समय गुड़ और चावल का प्रसाद चढ़ाते हैं। इसके साथ ही एक दिन डूबते सूर्य को अघ्र्य देते हैं और अगले दिन उगते सूर्य को अघ्र्य देते हैं।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, डीएमसी अमन कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह, छठ पूजा समिति के प्रधान संतोष पासवान, सरंक्षक अनिल शास्त्री सहित छठ पूजा सेवा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज 1 नवम्बर से कहेंगे श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा

Sun Oct 26 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, दूरभाष – 94161 91877 वृन्दावन : कालीदह क्षेत्र स्थित अखण्ड दया धाम में मंगलायतन सेवा ट्रस्ट के द्वारा कार्तिक मास के उपलक्ष्य में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव दिनांक 01 से 07 नवम्बर 2025 पर्यन्त […]

You May Like

advertisement