देहरादून: श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

देहरादून: श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया,
सागर मलिक

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मेडिकल टीम ने जाॅचा
बच्चों का स्वास्थ्य

मेडिकल टीम को अपने बीच पाकर खिले बच्चों के चेहरे,

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबंधन ने श्री श्रद्वानन्द बाल वनिता आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आश्रम के बच्चों व स्टाफ ने शिविर का बढ़चढ़ कर लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों ने बच्चों को चिकित्सकीय परामर्श दिया, उनकी स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं को सुना। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से निःशुल्क दवाईयों एवम् निःशुल्क जाॅचें की गईं।

श्री श्रद्वानन्द बाल वनिता आश्रम की प्रबन्धक वीना औलख ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवा भाव की सराहना करते हुए श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार जताया।

सोमवार को श्री श्रद्वानन्द बाल वनिता आश्रम में शिविर का शुभारंभ प्रबन्धक वीना औलख ने किया। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आश्रम को हर सम्भव सहयोग रहता है। उनके दिशा निर्देशन में हमारे आश्रम के सभी बच्चे एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत हैं।

आश्रम को श्री दरबार साहिब से हमेशा ही हर यथा सम्भव सहयोग प्राप्त होता है। इसके लिए आश्रम श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभारी है।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के शिशु एवं बाल रोग विभाग के डाॅ. मोहम्म्द सादान व नेत्र रोग विभाग की डाॅ. परीक्षा ने बच्चों को चिकित्सकीय परामर्श दिए। श्री श्रद्वानन्द बाल वनिता आश्रम के 47 बच्चों व स्टाफ ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। इन सभी का निःशुल्क मेडिकल चेकअप किया गया व सभी को निःशुल्क दवाईया वितरित की गई।

इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सुहेब खान व जनसम्पर्क अधिकारी दिनेश रतूड़ी ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल आर्थिक रूप से कमजोर गरीब, बेसहारा व अनाथ वर्ग की सेवा के मानवीय लक्ष्य के प्रति कृतसंकल्पबद्ध है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: लाखों रुपए कीमत के अवैध मादक पदार्थों के साथ 4 नशा तस्करो को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया

Tue Jul 1 , 2025
उत्तराखंड: लाखों रुपए कीमत के अवैध मादक पदार्थों के साथ 4 नशा तस्करो को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया,सागर मलिक नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही लाखों रुपये कीमत के अवैध मादक पदार्थों के साथ 04 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से […]

You May Like

advertisement