गुंडा एक्ट माफिया कोटेदार गुफरान के भाई पर हुवा मुकदमा दर्ज

गुंडा एक्ट माफिया कोटेदार गुफरान के भाई पर हुवा मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ में शोसल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसे किसी व्यक्ति द्वारा शासन प्रसासन को ट्विटर पर भेज दिया गया जिसे आजमगढ़ पुलिस ने गम्भीरता से लेते हुवे मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ग्राम राजापुर सिकरौर निवासी माफिया डॉन कोटेदार गुफरान के भाई रिजवान द्वारा सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने का मामला प्रकाश में आया है। इस वीडियो में हिंदू धर्म के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर चैलेंज किया गया है। जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो ट्विटर हैंडल @azmi_bRand के जरिए साझा किया गया वीडियो में रिजवान ने धार्मिक प्रतीकों और मान्यताओं के प्रति बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं, जिससे हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से इस वीडियो की जानकारी मिली। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई कि वीडियो ग्राम राजापुर सिकरौर निवासी रिजवान पुत्र रफीक द्वारा बनाया और अपलोड किया गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए रिजवान को गिरफ्तार भी कर लिया है। थानाध्यक्ष सरायमीर यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला एक वीडियो प्रकाश में आया। जांच में पाया गया कि यह वीडियो राजापुर सिकरौर निवासी डान गुफरान कोटेदार का भाई रिजवान द्वारा बनाकर वायरल किया गया है। मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही पुलिस न 151 में चालान कर दिया गया है। सरायमीर पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। माफिया डॉन कोटेदार के ऊपर लगभग दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं उसके आतंक से छेत्रिय जनता में काफी भय बना हुवा है। जी भी उसके खिलाफ आवाज उठाता है उसे अनावश्यक फर्जी मुकदमों में फंसा देता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन फिरोजपुर छावनी प्रधान अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में नवकार्यकरणी के पदाधिकारीयों को उनके दायित्व सौंपे गए और उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी से करवाया गया अवगत

Thu Apr 10 , 2025
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन फिरोजपुर छावनी प्रधान अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में नवकार्यकरणी के पदाधिकारीयों को उनके दायित्व सौंपे गए और उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी से करवाया गया अवगत (पंजाब) फिरोजपुर 09 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन फिरोजपुर छावनी की न‌ए सत्र की पहली मीटिंग […]

You May Like

advertisement