श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में नई शिक्षा नीति को लेकर आयोजित किया गया इन- हाउस सीबीएसई ट्रेनिंग प्रोग्राम

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 1 मार्च : श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में शनिवार को नई शिक्षा नीति को लेकर सीबीएसई द्वारा निर्धारित इन हाउस ट्रेनिंग (आंतरिक प्रशिक्षण) प्रोग्राम का आयोजन स्ट्रेस मैनेजमेंट विषय पर किया गया। इस प्रोग्राम रिसोर्स पर्सन डॉ. गौरव गर्ग ने स्ट्रैस मैनेजमेंट ( दबाव समन्वय) को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में परिस्थितियों बहुत ही ज्यादा स्ट्रेस वाली हो गई है और बच्चों पर तो पढ़ाई का अत्यधिक दबाव रहता है… बच्चे और शिक्षक इस दबाव को कैसे सामान्य करें?
यह एक प्रकार का कॉर्पाेरेट प्रशिक्षण है, इस प्रशिक्षण के तहत खास तरह का कौशल- प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे शिक्षक को बच्चों को पढ़ाते समय आसानी हो सके तथा सरल माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जा सके। विद्यालय के 40 अध्यापक- अध्यापिकाओं ने सीबीएसई के इस आंतरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया है। (इन हाउस) की आंतरिक प्रशिक्षण की यह ट्रेनिंग विद्यालय प्राचार्या श्रीमती मंजुला गोयल की दिशा निर्देशन में संपन्न हुई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मढीनाथ वासियों ने किया कैंट विधायक का आभार व्यक्त

Sun Mar 2 , 2025
जनता की समस्या का समाधान करना हमारी प्राथमिकता- संजीव अग्रवाल पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : आज कैंट विधानसभा के मढीनाथ मंडल में विधायक संजीव अग्रवाल का क्षेत्रीय जनता ने पुष्प माला पटका और पगड़ी पहनाकर स्वागत सत्कार किया।कैंट विधायक ने बरेली के सर्वांगीण विकास के लिए विधानसभा सत्र में बहुत […]

You May Like

advertisement