महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञाननाथ महाराज बने बाबा सवारनाथ डेरे के चेयरमैन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : गांव बाहरी में सवार नाथ चेला मोहरू नाथ चैरिटेबल ट्रस्ट गांव बाहरी जिला कुरुक्षेत्र की विशेष मीटिंग रखी गई। ट्रस्ट के प्रधान मान सिंह और उप प्रधान मिहा सिंह रंगा ने बताया कि डेरे में फाल्गुन मास की नवमी उत्सव की तैयारी के लिए मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए। सभी की सहमति से 6 मार्च से 8 मार्च तक लगातार 1 से 5 बजे तक सांग का आयोजन किया जाएगा। यह सांग सुप्रसिद्ध सागी सूरज बेदी व उनकी समस्त टीम द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
8 मार्च दिन शनिवार को हवन पुजन व वार्षिक भंडारा किया जाएगा । डेरे की देखरेख और धार्मिक प्रचार के लिए ट्रस्ट की तरफ से सब कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया ताकि डेरे का अधिक से अधिक प्रचार हो। ट्रस्ट के महासचिव फूल सिंह पूर्व सरपंच दयालपुर और कोषाध्यक्ष सूरजभान बिबीयानन ने बताया कि ट्रस्ट की तरफ से महात्मा और संतो की एक सब कमेटी बनाई। इस कमेटी के चेयरमैन परमश्रद्धेय दिव्य ज्ञान रतन श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर सतगुरु स्वामी ज्ञाननाथ महाराज गद्दीनशीन चेयरमैन निराकारी जागृति मिशन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संत सुरक्षा मिशन भारत बने । स्वामी ज्ञाननाथ महाराज ने कहा कि डेरे के लिए समर्पित होकर इसकी देखरेख और धार्मिक प्रचार के लिए अधिक से अधिक प्रयास करेंगे। इस पवित्र डेरे से अधिक से अधिक संगत जोड़ने का कार्य मिलकर करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ उप प्रधान शेर सिंह ढांडा, वरिष्ठ उप प्रधान बलवंत सिंह मंगला, रामकुमार जोगना खेड़ा, रणधीर सिंह उदारसी, पाला राम चिबबा , कर्मचारी सब कमेटी के प्रधान गुरनाम सिंह व राजकुमार पूर्व सरपंच सुलखनी, रामचंद्र , प्रवीण कुमार, राहुल कुमार, रघुवीर नन्हेड़ा, राकेश कुमार उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री शिरड़ी साईं खाटू श्याम सर्वदेव मंदिर पर किया बाबा श्याम का दिव्य अद्भुत अलौकिक श्रृंगार

Tue Feb 25 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्री शिरडी साई खाटूश्याम सर्बदेब मंदिर श्यामगंज बरेली मे आज फाल्गुन मास कृष्णपक्ष की विजया एकादशी 24 फरबरी 2025 सोमवार को बाबा श्याम का दिव्य अद्भुत अलौकिक श्रंगार किया गया मंदिर महंत पंडित सुशील कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया बाबा श्याम का […]

You May Like

Breaking News

advertisement