अपने बच्चों की रक्षा, सुरक्षा और सुख समृद्धि के लिए माताएं रखती है अहोई अष्टमी का व्रत : अमित मौदगिल

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 12 अक्टूबर : उत्तर भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पण्डित अमित मौदगिल ने अहोई अष्टमी पर बच्चों की रक्षा सुरक्षा सुख समृद्धि के लिया जानकारी देते हुए बताया कि अहोई अष्टमी एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है, जिसे माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए मनाती हैं। यह व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पड़ता है और अहोई माता को समर्पित है, जो बच्चों की रक्षक देवी मानी जाती हैं।
अहोई अष्टमी 2025 के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें: व्रत की तिथि: 13 अक्टूबर 2025, सोमवार।
अष्टमी तिथि: दोपहर 12:24 बजे से शुरू होकर 14 अक्टूबर 2025, मंगलवार को सुबह 11:09 बजे तक।
पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 5:53 बजे से 7:08 बजे तक।
तारों को अर्घ्य देने का समय : शाम 6:17 बजे तक आसमान में तारे दिखाई देने पर।
इस दिन माताएं उपवास रखती हैं और घर में अहोई माता का चित्र या मिट्टी की आकृति बनाकर पूजा करती हैं। व्रत के बाद तारों को अर्घ्य देने के बाद पारण किया जाता है। यह व्रत संतान की सुख-समृद्धि और लंबी उम्र के लिए किया जाता है।
अमित मौदगिल, ज्योतिष विद्या केन्द्र, कुरूक्षेत्र।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा और सामाजिक सरोकार संघ के लिए सर्वोपरि : महेश जोशी

Sun Oct 12 , 2025
लेखक : महेश जोशी, महासचिव हरियाणा शाखा, भारतीय रेडक्रास सोसायटी। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : सौ वर्ष की अपनी गौरव यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सेवा व सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता देते हुए सदैव स्वयंसेवकों में मानवीय जीवन मूल्यों व सांस्कृतिक पुनर्जागरण के आधार पर” वसुधैव कुटुम्बकम” की […]

You May Like

Breaking News

advertisement