औंध गांव में पड़ोसियों ने किया हमला ,एक हाथ और एक पैर की टूटी हड्डी मुकदमा दर्ज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के औंध गांव निवासी भगवान दास पुत्र खंजन लाल के ऊपर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनके एक हाथ और एक पैर की हड्डी टूट गई। जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह लगभग 7 बजे भगवान दास मजदूरी के लिए परसाखेड़ा जा रहे थे, तभी रास्ते में ठाकुरदास और उनकी पत्नी पिंकी व उनके बेटे उज्जवल ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और गाली गलौज करने लगे । तथा उसके बाद भगवान दास को सड़क पर गिराकर उन पर लाठी – डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तथा गंभीर रूप से घायल भगवान दास को बरेली अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने एक्स-रे करने के बाद भगवान दास की बाएं पैर की दो हड्डी टूटी हुई बताई और उनके सीधे हाथ की हड्डी में फैक्चर बताया। घायल भगवान दास ने बताया कि आरोपी ठाकुरदास और उनकी पत्नी और उनके बेटे ने उन पर जानलेवा हमला कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। यदि गांव के प्रभु दयाल, कमलेश, प्रेम बिहारी, राजू एवं अन्य ग्रामवासी समय पर नहीं आते तो उनकी हत्या कर दी जाती। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल भगवानदास को इलाज एवं मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि औंध गांव में गोबर के उपले थोपने की जगह को लेकर भगवान दास और उनके पड़ोसी ठाकुर दास के बीच विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेत्र ज्योति,जीवन ज्योति सक्षम संस्था के सहयोग से नेत्र परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन

Sat Sep 13 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सक्षम संस्था के सहयोग से शहीद भगत सिंह नेत्र चिकित्सालय द्वारा आज प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक अनामिप स्कूल आलोक नगर कंजादासपुर रोड बरेली में नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें लगभग 250 लोगों के नेत्र परीक्षण किए गए। जिसमें 20 […]

You May Like

advertisement