वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा थाना भोजीपुरा के आरक्षी निरंजन कुमार के विरूद्ध गम्भीर आरोप संज्ञान में आने पर किया गया पुलिस लाइन स्थानान्तरित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा थाना भोजीपुरा के आरक्षी निरंजन कुमार के विरूद्ध गम्भीर आरोप संज्ञान में आने पर किया गया पुलिस लाइन स्थानान्तरित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जनसुनवाई के दौरान थाना स्तर पर एक आवेदिका के द्वारा प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच में बरती गयी लापरवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी हाईवे से जांच कराने पर पाया गया कि प्रकरण में आरक्षी निरंजन कुमार द्वारा आवेदिका के प्रार्थना पत्र में अंकित आरोपों की सत्यता जानने के बजाय मौके पर जाये बिना ही यह आख्या तैयार कर थाना पर प्रस्तुत कर दी कि आवेदिका ने थाना आने से मना करते हुए प्रकरण को लेकर मा० न्यायालय में वाद दायर करने की बात कही है। इसलिए आवेदिका द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर किसी पुलिस कार्यवाही की आवश्यकता नहीं है।आरक्षी निरंजन कुमार की जाँच आख्या से स्पष्ट है कि उन्होंने मौके पर जाँच, सम्बन्धितों से पूछताछ, बीट सूचना अंकन या हल्का प्रभारी को सूचना देने का प्रयास नहीं किया। अपनी आख्या में पुलिस कार्यवाही की अनावश्यकता बताना उनकी कर्तव्य में लापरवाही को दर्शाता है। उक्त के परिणामस्वरूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली महोदय द्वारा आरक्षी निरंजन कुमार उपरोक्त को अपने उत्तरदायित्वों के सम्यक निर्वहन में परिलक्षित लापरवाही, अनुशासनहीनता के कारण थाना भोजीपुरा से रिजर्व पुलिस लाइन स्थानान्तरित किया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

20 जून को बालटाल के लिए रवाना होगा बाबा अमरनाथ का भंडारा

Thu Jun 19 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बाबा श्री अमरनाथ यात्रा आगामी तीन जुलाई से आरम्भ होगी । जिसमे श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति हर साल की तरह इस साल भी भण्डारा लेकर जा रही है। यह जानकारीउपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना प्रेस वार्ता में दी।उन्होंने बताया […]

You May Like

Breaking News

advertisement