वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को मिला मेडल

वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को मिला मेडल।
=तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित।
=तंबाकू नियंत्रण यूनिट आजमगढ़ द्वारा दिया गया मेडल।
सगड़ी (आजमगढ़): तंबाकू नियंत्रण यूनिट आजमगढ़ द्वारा अजमतगढ़ ब्लॉक के चिन्हित विद्यालयों पर तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान विषयक वाद विवाद का प्रतियोगिता का शनिवार को आयोजन किया गया। त्रिवेणी इंटर कॉलेज जीयनपुर में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय रहे छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
शासन के निर्देशन में तंबाकू नियंत्रण यूनिट आजमगढ़ द्वारा अजमतगढ़ ब्लॉक के चिन्हित विद्यालयों पर तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत बच्चों को तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले नुकसान एवं गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। इस विषय से संबंधित छात्रों में वाद विवाद प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें सैकड़ो छात्रों ने भाग लिया। एनटीसीपी कार्यक्रम अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ डॉ अशोक कुमार, डॉक्टर दिलबर हुसैन और मनीष शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता में प्रथम कुमकुम सोनकर, द्वितीय नेहा गुप्ता और तृतीय स्थान पर रही जानवी को मेडल और प्रमाण पत्र दिया। कार्यक्रम में अशोक यादव, विश्वनाथ प्रसाद, अंकित कुमार, अंकिता देववंशी, हसीना खान, बिंदु देवी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसडीएम और सीओ सगड़ी के नेतृत्व में थाना बिलरियागंज में जनसुनवाई का कार्यक्रम हुआ संपन्न

Mon Apr 28 , 2025
एसडीएम और सीओ सगड़ी के नेतृत्व में थाना बिलरियागंज में जनसुनवाई का कार्यक्रम हुआ संपन्नआजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना परिसर में शनिवार को सुबह 11:00 बजे से एसडीएम सगड़ी पंकज द्विवेदी तथा सीओ सगड़ी शुभम तोंदी और थाना अध्यक्ष जगदीश दुबे के नेतृत्व में जनसुनवाई का कार्यक्रम शुरू हुआ। मौके […]

You May Like

advertisement