रोडवेज और ईको भिड़ंत में दो की मौत, कई भीर घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : छ्पीलीभीत हाईवे पर सवारियों से भरी एक ईको कार और रोडवेज बस की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दो लोगों जररूर श्रझचं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ईको कार चालक मौके से फरार हो गया, वहीं रोडवेज बस भी टक्कर मारकर भाग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पीलीभीत रोड पर इनायत गांव के पास बुधवार सुबह करीब 8 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें 26 वर्षीय इकबाल पुत्र इस्तियाक और 50 वर्षीय चेतराम की मौके पर मौत हो गई। वहीं सोमवती और श्यामलाल गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद ईको कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया, वहीं टक्कर मारने के बाद रोडवेज बस भी मौके से फरार हो गई। पुलिस अब दोनों वाहनों और उनके चालकों की तलाश में जुट गई है। बता दें कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साइबर अपराधियों ने महिला और युवक को लगाई लाखों की चपत

Fri Jan 31 , 2025
साइबर अपराधियों ने महिला और युवक को लगाई लाखों की चपत दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : साइबर अपराधियों को गिरोह लगातार सक्रिय है, ये लोगों को अलग-अलग तरीके से ठग रहे हैं। दो ऐसे ही मामले सामने आए हैं। जिसमें साइबर अपराधियों ने एक महिला और युवक से लाखों […]

You May Like

advertisement