निजीकरण ना होने को लेकर के बिजली विभाग कर्मचारियों ने किया जागरण सभा

निजीकरण ना होने को लेकर के बिजली विभाग कर्मचारियों ने किया जागरण सभा

आजमगढ़।विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने बिजली के निजीकरण के विरोध में जनपद में जागरण सभा की है।संघर्ष समिति ने ट्रांजैक्शन कंसल्टेंट की नियुक्ति में भारी भ्रष्टाचार का खुलासा होने के बाद निजीकरण की सारी प्रक्रिया तत्काल निरस्त करने की मांग की है। बिजली के निजीकरण के विरोध के 120 वें दिन प्रदेश के समस्त जनपदों और परियोजनाओं पर बिजली कर्मियों ने विरोध सभा की। संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों जितेन्द्र सिंह गुर्जर, चंद्रभूषण उपाध्याय, महेंद्र राय, श्रीचंद, सरजू प्रसाद त्रिवेदी ने आज़मगढ़ में आमसभा और व्यापक जनसंपर्क कर आगमी 29 मार्च को वाराणसी में होने वाली बिजली महा पंचायत की तैयारी की चर्चा की और संकल्प लिया कि किसी कीमत पर निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा और इस हेतु निर्णायक संघर्ष के लिए बिजली कर्मी तैयार हैं।
संघर्ष समिति आज़मगढ़ के पदाधिकारियों प्रभु नारायण पांडेय, धरमू प्रसाद, मुनव्वर अली, राज नारायण सिंह, आशीष सिंह, उपेंद्र नाथ चौरसिया, संदीप चन्द्र, ऋषिकेश, आर पी सिंह, नवीन चंद्र, अरविंद सिंह, रवि अग्रवाल, विक्रम वीर सिंह, ऋषिकेश यादव, सुधीर , अजय यादव, रवि शंकर गुप्ता, नीरज त्रिपाठी, बिजली कर्मचारी संघ और ऑटो यूनियन के पदाधिकारी राम अवध यादव और कृपा शंकर पाठक आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आशा संगिनी कार्यकर्त्रियों ने सीएमओ के विरोध में किया धरना-प्रदर्शन

Thu Mar 27 , 2025
आशा संगिनी कार्यकर्त्रियों ने सीएमओ के विरोध में किया धरना-प्रदर्शन आजमगढ़ ।आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के बैनर तले जिलाध्यक्ष संध्या सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेक्ट स्थित मेहता पार्क से सैकड़ों की संख्या में आशा बहू और संगीनियों ने पदयात्रा निकाल कलेक्ट्रेक्ट गेट जाम कर अपनी शक्ति का […]

You May Like

advertisement