कुतुब खाना मनिहारन चौराहे पर200 वर्ष पुरानी दो मंजिला इमारत भरभराकर गिरी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कुतुब खाना के मनिहारान चौराहे पर शनिवार रात लगभग 8:00 बजे उस वक्त अचानक भगदड़ मच गई जब वहां लगभग 200 वर्ष बताई जा रही दो मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि कोई जन हानि नहीं हुई। जबकि यह शहर का सबसे बिजी रहने वाला इलाका है। बताया जा रहा है यह बिल्डिंग 1825 में बनी थी लोग इस बिल्डिंग को मनिहारान गली में रहने वाले खुर्शीद भाई की बिल्डिंग के नाम से जानते हैं जबकि उनके इंतकाल के बाद उनके भाई शहीद इसको देख रहे हैं वर्तमान में शाहाबाद निवासी वसीम तीनों दुकानों की देखरेख कर रहे हैं जिसमें साबुन बच्चों के डायपर इत्यादि की एजेंसी चल रही है वसीम दुकान के बाहर ही नारियल का ठेला लगाते हैं वसीम ने बताया कि रात लगभग 8:00 बजे वह दुकान का शटर गिरा रहे थे तब शटर थोड़ा टाइट था हल्का जोर लगाते ही दो ईंट ऊपर से गिरी वह जैसे ही पीछे हटे पूरी बिल्डिंग का अगला हिस्सा भरभरा कर गिर गया। जिसमें नारियल का ठेला एवं सलमान नाम के युवक की बाइक मलबे में दब गई। बताया जा रहा है कि 15 वर्षों से पुत्तन शाह नाम का व्यक्ति इसी बिल्डिंग में ऊपर अकेला रहता था जो रात में दुकानों के रखवाली भी किया करता था वह दहशत के मारे सदमे में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आवागमन को रोक दिया गया ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विष्णु पुराण समस्त शास्त्रों में श्रेष्ठ एवं परम पुरुषार्थ को देने वाला है - आचार्य श्री ज्ञानचन्द्र द्विवेदी

Sun Apr 6 , 2025
विष्णु पुराण समस्त शास्त्रों में श्रेष्ठ एवं परम पुरुषार्थ को देने वाला है। आचार्य श्री ज्ञानचन्द्र दृवेदी भारतीय इतिहास, राजनीतिक, धार्मिक परंपराओं को पूर्ण रूप से समझने के लिए पुराणों का अध्ययन अनुशीलन एवं श्रवण अति आवश्यक है।पुराण ज्ञान-विज्ञान के अपरिमित कोष हैं।वेदों में प्रतीक रूप से तथ्यों को उपस्थित […]

You May Like

advertisement