फिटनेस हमारे जीवन का अभिन्न अंगः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

फिटनेस हमारे जीवन का अभिन्न अंगः प्रो. सोमनाथ सचदेवा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

फिट इंडिया – रविवार को साइकिल अभियान को कुलपति ने किया रवाना।

कुरुक्षेत्र, 4 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने फिट इंडिया – रविवार को साइकिल अभियान के तहत् कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिठाता विभाग की ओर से सभी शिक्षण विभागों के स्वयंसेवकों के लिए आयोजित साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । यह साइकिल यात्रा कुलपति निवास से यूनिवर्सिटी मार्केट होते हुए छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय पर जाकर सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि फिटनेस हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। मानसिक और शारीरिक फिटनेस ही हमारी असली संपत्ति है। इस तरह की पहल देखना वाकई अच्छा है, जहां लोग साइकिल चलाने के लिए एक साथ आ रहे हैं और आम तौर पर बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं। मुझे खुशी है कि फिट इंडिया ऐसा कर रहा है और मुझे उम्मीद है कि यह आगे भी बढ़ता रहेगा। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति ने सैकड़ों लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पॉल, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, प्रो. दिनेश राणा, प्रो. अमित लूदरी, प्रो. सुशीला चौहान, प्रो. जसबीर ढांडा, प्रो. चन्द्रकांत, प्रो. दीपक राय बब्बर, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. राजरतन, डॉ. सुखविन्द्र सिंह, डॉ. पूजा, कुलपति के ओएसडी पवन रोहिला सहित शिक्षक, विद्यार्थी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रदीप रस्तोगी को दिया सदस्यता प्रमाण पत्र

Mon May 5 , 2025
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रदीप रस्तोगी को दिया सदस्यता प्रमाण पत्र दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की टीम द्वारा प्रदीप रस्तोगी “श्री बालाजी ज्वैलर्स “के मालिक को व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण करायी गई। तथा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बरेली टीम के अध्यक्ष विशाल […]

You May Like

advertisement