ऑपरेशन अभ्यास के तहत एयर स्ट्राइक व आगजनी की घटनाओं को लेकर शुगर मिल शाहाबाद में की सफल मॉक ड्रिल

ऑपरेशन अभ्यास के तहत एयर स्ट्राइक व आगजनी की घटनाओं को लेकर शुगर मिल शाहाबाद में की सफल मॉक ड्रिल।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

शाहाबाद, 7 मई : उपायुक्त नेहा सिंह के मार्गदर्शन में ऑपरेशन अभ्यास के तहत एयर स्ट्राइक व आगजनी की घटनाओं को लेकर शुगर मिल में सफल मॉक ड्रिल की गई। यह अभ्यास एसडीएम लाडवा डा. चिनार चहल की देखरेख में किया गया। किसानों व कर्मचारियों को आगजनी से निपटने के लिए रिहर्सल करवाई गई। आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिए सामान्य नागरिकों को बरते जाने वाली सावधानियों से अवगत करवाया गया।
एसडीएम डा. चिनार चहल ने कहा कि एयर स्ट्राइक व आगजनी होने की स्थिति में पैनिक नहीं होना है। साथ ही इस दौरान बचाव के तरीकों को प्रयोग में लाना है। किसी बिल्डिंग में होने पर सीढ़ियों का प्रयोग करना है। लिफ्ट का प्रयोग करने से बचना है। फायर सेफ्टी के यंत्रों का प्रयोग करें। बिल्डिंग के लिए बने नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य ऐसी स्थिति होने पर सामने आने वाली कमियों को पूरा करना है। ताकि आमजन की सुरक्षा के लिए सभी बंदोबस्त समय पर ही पूरे कर लिए जा सकें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सैनिकों का सम्मान: समर्पण और बलिदान की पहचान : डॉ. सत्यवान सौरभ

Thu May 8 , 2025
सैनिकों का सम्मान: समर्पण और बलिदान की पहचान : डॉ. सत्यवान सौरभ वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक हिसार : हमारे सैनिक, जो सीमाओं पर अपने प्राणों की बाजी लगाते हैं, हमारे असली नायक हैं। युद्ध की आशंका में लौटते सैनिकों को ट्रेन में सीट दें, सड़क पर मिलें तो अपने वाहन […]

You May Like

Breaking News

advertisement