वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण हेतु आने वाले अभ्यर्थियों की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु गोष्ठी का किया आयोजन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण हेतु आने वाले अभ्यर्थियों की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु गोष्ठी का किया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) में प्रशिक्षण हेतु आने वाले अभ्यर्थियों के लिए की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, पुलिस अधीक्षक उत्तरी, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, और क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय उपस्थित रहे।
गोष्ठी के पश्चात श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली में रिक्रूट आरक्षियों के लिए आवासीय व्यवस्था, क्लासरूम, स्नानागार, शौचालय, मनोरंजन कक्ष, और आरटीसी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रिक्रूट आरक्षियों के लिए उपलब्ध करायी जाने वाली निम्नलिखित सुविधाओं की समीक्षा की गई: रिक्रूट आरक्षियों के लिए दो अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब बनायी जायेगी। रिक्रूट आरक्षियों को बेहतर अध्ययन सामग्री और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लाइब्रेरी बनायी जायेगी। एक आधुनिक कैन्टीन बनायी जायेगी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा किया जायेगा। रिक्रूट आरक्षियों को स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए मैस का आधुनिकीकरण किया जायेगा।
आरटीसी के सभी क्लासरूम में इंटरेक्टिव बोर्ड की व्यवस्था की जाएगी ताकि प्रशिक्षण प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जा सके।प्रशिक्षण केंद्र में एक केंद्रीकृत कंट्रोल रूम बनाया जायेगा, जो प्रशिक्षण और अन्य गतिविधियों की निगरानी में सहायक होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जीआरएम स्कूल में दो दिवसीय सम्मान समारोह सम्पन्न

Thu May 29 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्री गुलाबराय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वाधान में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत से ऊपर अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन नैनीताल रोड ब्रांच के सभागार में किया गया। सम्मान समारोह […]

You May Like

Breaking News

advertisement