राधाष्टमी के अवसर पर साहित्यकार सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन 31 अगस्त को

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, ब्यूरो चीफ संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

प्राग हरि साहित्यिक और आध्यात्मिक शोध संस्थान, जयपुर एवं ब्रजवानी जन सेवा समिति, ब्रज नगर, डीग (राजस्थान) के संयुक्त तत्वावधान में होगा वृहद आयोजन।

मथुरा, 21 अगस्त : ट्रांसपोर्ट नगर/मंडी समिति के पीछे मंशा टीला स्थित पं लटूर प्रधान फार्म हाउस में प्राग हरि साहित्यिक व आध्यात्मिक शोध संस्थान, जयपुर एवं ब्रजवानी जन सेवा समिति, ब्रज नगर (डीग) राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राधाष्टमी के पावन अवसर पर साहित्यकार एवं पत्रकार सम्मान समारोह 31 अगस्त 2025 को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।
जानकारी देते हुए ब्रजवानी जन सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश चंद्र शर्मा “हरि” ने बताया है कि कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बजे सरस्वती वंदना के साथ होगा।साथ ही “रम गयौ मन वृंदावन में” ब्रजभाषा गीत संग्रह का विमोचन किया जाएगा। तत्पश्चात 11:30 बजे से सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसके अलावा 12 बजे से 02:30 बजे तक कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।जिसमें देश भर के कई प्रख्यात कवियों द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा।
प्राग हरि साहित्यिक और आध्यात्मिक शोध संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर सरोज गुप्ता (जयपुर) ने बताया है कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश पांडेय “निर्भय” करेंगें। साथ ही मुख्य अतिथि डॉक्टर ब्रज भूषण चतुर्वेदी एवं विशिष्ट अतिथि प्रख्यात साहित्यकार/ पत्रकार डॉक्टर गोपाल चतुर्वेदी व कन्हैया लाल सारस्वत होंगे। कार्यक्रम के संयोजक/संचालक प्रख्यात कवि अभिषेक “अमर” (ब्रज नगर,डीग) हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नशा एक सामाजिक बुराई, जो जीवन को कर देता है बर्बाद : कुलपति प्रो. धीमान

Fri Aug 22 , 2025
कुलपति बोले – विश्वविद्यालय परिसर में नशे से जुड़ी गतिविधि दिखे तो तुरंत होगी कार्रवाई।श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाई शपथ। कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 21 अगस्त : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में एनएसएस यूनिट द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित […]

You May Like

Breaking News

advertisement